{"_id":"679104cd61c4c028ff063d0c","slug":"kanpur-sagar-thakur-carrying-a-bounty-of-25-thousand-rupees-arrested-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 25 हजार का इनामी सागर ठाकुर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी ने भी कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 25 हजार का इनामी सागर ठाकुर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी ने भी कोर्ट में किया सरेंडर
Wed, 22 Jan 2025 08:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 Jan 2025 08:36 PM IST
सार
Kanpur News: पनकी में घर के बाहर खड़े युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन
सागर ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पनकी में घर के बाहर खड़े युवक पर गोली चलाने के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार देर रात 25 हजार के इनामी सागर ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मुख्य आरोपी ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वारदात के दो दिन पहले पीड़ित ने साथियों के साथ मिलकर आरोपी को सचेंडी के एक रेस्टोरेंट में पीट दिया था।
घर के बाहर खड़े गंगागंज निवासी राहुल सिंह चौहान पर इलाके के रहने वाले सागर ठाकुर ने साथियों के साथ तमंचे से गोली चला दी थी। गोली राहुल के गले से छूते हुए निकल गई थी। वारदात के बाद आरोपी भाग गए थे। डीसीपी पश्चिम ने आरोपी सागर ठाकुर व अभय यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार की रात सागर ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। इधर साथी की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी अभय यादव ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मामले में एक आरोपी ऐश्वर्य शुक्ला को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।