कानपुर: हाईवे पर लगा पांच किलोमीटर लंबा जाम, खराब ट्रक से थमीं वाहनों की रफ्तार, पुलिस ने खुलवाया रास्ता
Kanpur News: बिधनू थाना क्षेत्र के खेरसा के पास शनिवार सुबह कानपुर-सागर हाईवे पर एक ट्रक खराब होने से भीषण जाम लग गया। सुबह के व्यस्त समय में पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे ड्यूटी जा रहे कर्मचारी और स्कूल के बच्चे घंटों फंसे रहे।
विस्तार
कानपुर में बिधनू के खेरसा के पास शनिवार सुबह कानपुर-सागर हाईवे पर एक ट्रक खराब होने से यातायात थम गया। ट्रक के सड़क पर खड़े होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम का दायरा करीब पांच किलोमीटर तक पहुंच गया। सुबह ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी, स्कूल जाने वाले बच्चे और अन्य राहगीर जाम में फंसकर परेशान हुए। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा।
सुबह के व्यस्त समय में हाईवे पर ट्रक खराब होने से वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में फंसे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक आगे निकलने के लिए रास्ता तलाशते रहे, लेकिन वाहनों का दबाव बढ़ने से आवागमन प्रभावित रहा। नौकरी पर जाने वाले कर्मचारियों को देरी की चिंता सताती रही, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी रास्ते में परेशानी झेलनी पड़ी।
पुलिस ने ट्रक हटवाकर खुलवाया रास्ता
जाम की सूचना पर बिधनू पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सामान्य कराने में जुट गई। पुलिस ने खराब ट्रक को रास्ते से हटवाया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य हुई। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रक खराब होने से कुछ समय के लिए जाम लगा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक हटवाया और यातायात सुचारु करा दिया है। अब हाईवे पर आवागमन सामान्य है।