फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur sachendi highway tempo and double decker bus accident 17 death 12 injured all postmortem and cremation done

कानपुर: सचेंडी हाईवे पर भीषण हादसे में 17 की मौत, रातों रात हुए पोस्टमार्टम

Wed, 09 Jun 2021 08:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 09 Jun 2021 08:40 AM IST
सार

कानपुर से अहमदाबाद जा रही डबल डेकर बस उल्टी दिशा से आ रहे टेंपो से टकराकर पलट गई जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी टेंपो सवार, सीढ़ी इटारा की बिस्कुट फैक्टरी में काम करने जा रहे थे। बस में 100 से ज्यादा यात्री थे।

विज्ञापन
Kanpur sachendi highway tempo and double decker bus accident 17 death 12 injured all postmortem and cremation done
कानपुर के सचेंडी में भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के किसान नगर में मंगलवार रात उल्टी दिशा से आ रहे टेंपो और डबल डेकर बस की टक्कर में 17 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी टेंपो सवार हैं। वहीं हादसे में करीब 20 फीट नीचे गिरी बस के आठ और चार यात्री टेंपो के भी घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को हैलट में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


सड़क हादसे में मारे गए सभी 17 लोगों का पोस्टमार्टम रात को 2:00 बजे शुरू हुआ था जो सुबह 6:00 बजे खत्म हो गया। कल्पना ट्रैवल्स की डबल डेकर बस मंगलवार रात करीब आठ बजे फजलगंज से अहमदाबाद के लिए निकली थी। बस में करीब 100 यात्री थे।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े आठ बजे बस किसान नगर भारत गैस एजेंसी के पास पहुंची, तभी सामने से यात्रियों से भरा टेंपो आ गया। आमने-सामने की टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक, टेंपो में 21 लोग सवार थे, इनमें 17 की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। वहीं घायलों को हैलट भेजा गया। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण, आईजी मोहित अग्रवाल, एडिशनल सीपी आकाश कुलहरि समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अफसर हैलट पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। आईजी मोहित अग्रवाल ने 17 मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों का हर संभव इलाज कराया जा रहा है। एडीजी भानु भास्कर के मुताबिक बस के दोनों चालक नशे में थे। 

टेंपो में सवार थे 21 लोग
टेंपो में चालक समेत 21 लोग थे। ये सभी सचेंडी के सीढ़ी इटारा में अंबाजी पारले बिस्कुट फैक्टरी के कर्मचारी थे। नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने फैक्टरी जा रहे थे। हादसे में 16 कर्मचारियों और टेंपो चालक की मौत हुई है। 

हाईवे पर उल्टी दिशा से कैसे आया टेंपो
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवे के कारण बस काफी स्पीड में थी। चालक को जरा भी इल्म नहीं था कि हाईवे पर कोई उल्टी दिशा से आ जाएगा। यही वजह रही कि जब टेंपो सामने आया तो बचने का कोई मौका नहीं मिला। दोनों वाहन आमने-सामने से टकरा गए। 

हादसे में इनकी जान गई
रजनीश (20), लालेपुर सचेंडी
शिवभजन(22) लालेपुर सचेंडी
राम मिलन(24) लालेपुर सचेंडी  
लवलेश (20) लालेपुर सचेंडी 
गोलू परिहार (20), लालेपुर सचेंडी 
धर्मराज( 22)  लालेपुर सचेंडी 
करनसिंह (35) लालेपुर सचेंडी
गौरव(22) लालेपुर सचेंडी
नन्हू पासवान (22), लालेपुर सचेंडी 
सुभाष पासी (20), लालेपुर सचेंडी 
उदय नारायण यादव(60) लालेपुर सचेंडी
ज्ञानेंद्र सिंह परिहार(50) लालेपुर सचेंडी
धनीराम कुरील(55) ईश्वरीगंज सचेंडी 
बलबीर यादव (50) ईश्वरीगंज, सचेंडी
सुरेंद्र यादव (45) ईश्वरीगंज सचेंडी 
अन्नू सिंह (18) ईश्वरीगंज सचेंडी 
मान सिंह (32) सकतपुर सचेंडी, टेंपो चालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed