फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Rural areas in disarray after just light rain drains clogged and roads waterlogged

Kanpur: हल्की बारिश में ही बेहाल हुआ ग्रामीणांचल, नालियां जाम तो सड़कों पर भरा पानी, जिम्मेदार बने अनजान

Tue, 21 Jul 2026 11:02 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 21 Jul 2026 11:02 AM IST
सार

Kanpur News: नरवल तहसील अंतर्गत सरसौल ब्लॉक के ग्राम नौगवा गौतम में मानसून की हल्की बारिश से ही जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। नालियों की सफाई न होने के कारण मुख्य मार्ग और गलियों में घुटनों तक पानी और कीचड़ भरा है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Rural areas in disarray after just light rain drains clogged and roads waterlogged
सड़कों पर भरा पानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के नरवल तहसील क्षेत्र में मानसून की हल्की सी बारिश के बाद ही जगह-जगह जलभराव की समस्या सिर उठाने लगी है। नालियों की सफाई न होने और निकासी की अव्यवस्था के कारण गांवों की गलियों और मुख्य मार्गों पर पानी भर गया है। इससे लोगों का घर से निकलना तक दूभर हो गया है।

विज्ञापन

विकासखंड सरसौल के ग्राम नौगवा गौतम के ग्रामीण रवि सैनी ने बताया कि बारिश के बाद गली में घुटनों तक पानी भर गया है। स्कूली बच्चे जूते हाथ में लेकर पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि यह समस्या सिर्फ बारिश की नहीं है, बल्कि पूरे साल इस गली की यही दुर्दशा बनी रहती है।

विज्ञापन





कई लोग कीचड़ में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं
नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण घरों के बाहर हमेशा पानी और कीचड़ जमा रहता है। यह गांव का मुख्य मार्ग भी है। इसलिए दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। फिसलन भरे रास्ते पर कई लोग कीचड़ में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बावजूद न तो सफाईकर्मी ध्यान दे रहे हैं और न ही संबंधित विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान कर रहे हैं।

बीमारियां फैलने और हादसों का खतरा
ग्रामीण रवि सैनी, मनोज गुप्ता, अनिल सैनी, छोटेलाल बेरिया, विनोद सविता, संजय बेरियान सहित तमाम ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पंचायत विभाग से मांग की है कि बरसात से पहले नालियों की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, वरना बीमारियां फैलने और हादसों का खतरा बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed