Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Runners from across the country to participate in Indira Marathon event to be held in Prayagraj on 19th

कानपुर: इंदिरा मैराथन में दौड़ेंगे देशभर के धावक, प्रयागराज में 19 को आयोजन, विजेता को मिलेंगे दो लाख रुपये

Sat, 14 Nov 2026 04:40 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 14 Nov 2026 04:40 PM IST
सार

Kanpur News: प्रयागराज में आगामी 19 नवंबर को 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में फुल मैराथन के विजेता को दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जिसके लिए इच्छुक धावक 17 नवंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन
Kanpur Runners from across the country to participate in Indira Marathon event to be held in Prayagraj on 19th
इंदिरा मैराथन में हिस्सा लेते धावक (आर्काइव) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में 19 नवंबर को 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश भर के धावक अपनी रफ्तार और सहनशक्ति का प्रदर्शन करेंगे। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय खेल कार्यालय प्रयागराज और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली इस प्रतियोगिता की शुरुआत आनंद भवन से सुबह 6:30 बजे होगी। धावक शहर के निर्धारित मार्गों से होते हुए मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में दौड़ पूरी करेंगे।

विज्ञापन

ग्रीनपार्क स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग में 42.195 किमी की फुल मैराथन और 21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन आयोजित होगी। फुल मैराथन के दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल करने वाले धावक को दो लाख, दूसरे स्थान पर रहने वाले को एक लाख और तीसरे स्थान के विजेता को 75 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। 11 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे जिनमें प्रत्येक धावक को 10-10 हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार
हाफ मैराथन में प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा तीन सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रत्येक धावक को 5100 रुपये दिए जाएंगे। इच्छुक धावक 17 नवंबर तक मदन मोहन मालवीय स्टेडियम (कंपनी बाग), प्रयागराज स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण ई-मेल indiramarathonprayagraj@gmail.com और वेबसाइट indiramarathon.co.in के माध्यम से भी कराया जा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed