{"_id":"5836728a4f1c1b282413c844","slug":"kanpur-rto-connect-with-a-data-center-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में डाटा सेंटर से जुड़ेगा कानपुर का आरटीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में डाटा सेंटर से जुड़ेगा कानपुर का आरटीओ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 24 Nov 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
इस डाटा सेंटर से देश भर के आरटीओ का संपर्क रहेगा
लखनऊ परिवहन विभाग ने कानपुर के संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) को दिल्ली स्थित देश के डाटा सेंटर से कनेक्ट करने की तैयारी पूरी कर ली है। यानी आरटीओ का कामकाज सीधे वाहन-4 साफ्टवेयर पर होने लगेगा। इस प्रक्रिया में यदि किसी वाहन का रजिस्ट्रेशन होगा और किसी व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा तो उसका पूरा ब्यौरा सीधे डाटा सेंटर पहुंच जाएगा।
परिवहन आयुक्त के. रवींद्र नायक के मुताबिक पहले बाराबंकी फिर लखनऊ और अब कानपुर महानगर में पांच दिसंबर को आरटीओ को डाटा सेंटर से जोड़ा जाएगा। इस सेंटर में वाहनों एवं ड्राइविंग लाइसेंस का ब्यौरा शिफ्ट होने से लोग वेबसाइट से ऑनलाइन विवरण हासिल कर सकेंगे। इस डाटा सेंटर से देश भर के आरटीओ का संपर्क रहेगा।