Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Rs 7 62 lakh to be spent on educating out of school children they will be identified through surveys

कानपुर: आउट ऑफ स्कूल बच्चों को पढ़ाने में खर्च होंगे 7.62 लाख, पोर्टल और हाउसहोल्ड सर्वे से होंगे चिह्नित

Sat, 14 Nov 2026 04:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 14 Nov 2026 04:43 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में पढ़ाई से वंचित आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत इस अभियान पर 7.62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके तहत मास्टर ट्रेनर और नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur Rs 7 62 lakh to be spent on educating out of school children they will be identified through surveys
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर मे पढ़ाई से वंचित बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें उम्र के अनुरूप कक्षा के स्तर तक पहुंचाने के लिए जिले में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। समग्र शिक्षा के तहत संचालित इस अभियान पर 7.62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शैक्षिक सत्र 2026-27 में यह प्रशिक्षण कराया जाएगा। जिला स्तर पर तैयार किए गए 55 मास्टर ट्रेनर पहले प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण लेने के बाद विकासखंडों में जाकर नोडल शिक्षकों और विशेष प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।

विज्ञापन

प्रशिक्षण तीन दिन का होगा। प्रत्येक प्रतिभागी पर 600 रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें भोजन और जलपान के लिए 450 रुपये, प्रशिक्षण मॉड्यूल की छायाप्रति के लिए 100 रुपये और स्टेशनरी के लिए 50 रुपये निर्धारित हैं। प्रशिक्षण सामग्री के लिए जिला और प्रत्येक ब्लॉक को अलग-अलग एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे। मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में और नोडल शिक्षकों व विशेष प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण बीआरसी में होगा। बीएसए को तीन दिन में ब्लॉकों के लिए धनराशि जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

हाउसहोल्ड सर्वे से चिह्नित किए जाते हैं बच्चे
आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान हाउसहोल्ड सर्वे के माध्यम से की जाती है। शारदा पोर्टल पर संबंधित विद्यालय के स्तर से इनका ब्योरा दर्ज किया जाता है। इसके बाद बच्चों को उनकी उम्र और शैक्षिक स्थिति के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। शारदा संघनित पाठ्यक्रम के तहत बच्चों को किताबें भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed