फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Rs 6.50 lakh stolen by breaking the lock of the closed house of a labor inspector

Kanpur: लेबर इंस्पेक्टर के बंद घर का ताला तोड़कर 6.50 लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीन नकाबपोश

Sat, 02 Aug 2025 10:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Aug 2025 10:32 PM IST
सार

बंद घर का ताला तोड़कर 6.50 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। वारदात दहेली सुजानपुर की केडीए काॅलोनी की है।

विज्ञापन
Kanpur: Rs 6.50 lakh stolen by breaking the lock of the closed house of a labor inspector
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकेरी के दहेली सुजानपुर स्थित केडीए काॅलोनी में लेबर इंस्पेक्टर के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवर समेत साढ़े छह लाख का माल पार कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचीं लेबर इंस्पेक्टर की पत्नी ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात 30 जुलाई रात की है। सीसीटीवी कैमरे में तीन नकाबपोश दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


केडीए कॉलोनी निवासी नीलम वर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पति राजकुमार नोएडा में लेबर इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। बच्चे कानपुर से बाहर पढ़ाई कर रहे हैं। वह 27 जुलाई को पति के पास नोएडा गईं थी। 31 जुलाई की सुबह पड़ोसी विनय पांडेय ने मेनगेट का ताला टूटा देखा तो फोनकर जानकारी दी। उन्होंने शिवकटरा में रहने वाले भाई गोपाल को मौके पर भेजा और खुद भी शाम को पहुंच गईं। बताया कि कमरे में अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था और 1.50 लाख नकद और करीब पांच लाख रुपये के जेवर गायब थे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में 30 जुलाई की रात तीन नकाबपोश चोर कैद हुए हैं। चकेरी इंस्पेक्टर संतोेष कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को चिह्नित कर तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

Kanpur: Rs 6.50 lakh stolen by breaking the lock of the closed house of a labor inspector
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
अभी विधानसभा अध्यक्ष के घर के पास हुई चोरी का भी खुलासा नहीं
चकेरी में गुरुवार को दिनदहाड़े विधानसभा अध्यक्ष के घर से 300 मीटर की दूरी पर एक घर से तीन किरायेदारों के घर और भवानीनगर में स्क्रैप व्यापारी के गोदाम का शटर तोड़कर ढाई लाख की चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। अब शनिवार को तीसरी चोरी का पता चला। लगातार हो रही चोरियों ने पुलिस की गश्त की पोल खोल दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed