{"_id":"683b2e71f121363de1055195","slug":"kanpur-rs-1-31-lakh-transferred-from-credit-card-victim-files-report-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: क्रेडिट कार्ड से 1.31 लाख रुपये हुए ट्रांसफर, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: क्रेडिट कार्ड से 1.31 लाख रुपये हुए ट्रांसफर, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Sat, 31 May 2025 09:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 31 May 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
चकेरी क्षेत्र में एक युवक के क्रेडिट कार्ड से दो बार में 1.31 लाख रुपये कट गए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परदेवनपुरवा निवासी प्राइवेट कर्मी गौरव खन्ना ने बताया कि उनके पास निजी बैंक का सुपर क्रेडिट कार्ड है। बीते 15 फरवरी को मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से 1.21 लाख कटने के मैसेज आया। उन्होंने बैंक से संपर्क कर कार्ड ब्लॉक करा दिया। आरोप है कि बिना आवेदन 21 फरवरी को दूसरा कार्ड उनके घर पर आ गया, जिसे उन्होंने वापस कर दिया था। उससे 17 मार्च को दस हजार रुपये निकल गए। चकेरी के कार्यवाहक थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सेंगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर मामले और आरोपों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन