फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Robbery: Case of theft of gold worth 94 lakh by digging a tunnel till SBI strong room

Kanpur Robbery: तीन सगे भाई हिरासत में, एसबीआई के स्ट्रांग रूम तक सुरंग खोदकर 94 लाख का सोना हुआ था चोरी

Mon, 26 Dec 2022 08:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Dec 2022 08:06 AM IST
सार

एसबीआई की भौंती शाखा के स्ट्रांग रूम से 94 लाख का सोना चुराने के मामले में पुलिस की जांच में पता चला था कि किसी अज्ञात शख्स द्वारा 13 दिसंबर के पहले की रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई थी। लिहाजा पुलिस उस बैंक कर्मी की तलाश कर रही है जिसने डाटा डिलीट किया है। पुलिस ने एक पूर्व व दो वर्तमान कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है।

विज्ञापन
Kanpur Robbery: Case of theft of gold worth 94 lakh by digging a tunnel till SBI strong room
kanpur bank robbery - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में एसबीआई की भौंती शाखा के स्ट्रांग रूम से 94 लाख का सोना चुराने के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सुबूत नहीं लगा है। जिस जगह खोजी कुत्ता जाकर रुका था वहां मौजूद तीनों सगे भाइयों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के बाद पुलिस ने 20 लोगों से पूछताछ की थी, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो सका।

विज्ञापन


गुरुवार रात वारदात के बाद शुक्रवार सुबह खोजी कुत्ता बैंक से कुछ दूर स्थित एक कच्चे मकान के पास जाकर रुक गया था। पुलिस ने मकान में रहने वाले तीन भाइयों को उठाया है। उनसे देर रात पूछताछ जारी थी। वहीं बैंक प्रबंधन ने रात में भी सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात कर दिया है। पुलिस बैंक कर्मियों और बैंक में काम कर चुके मजदूरों की कॉल डिटेल के जरिये बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही हाल ही में जेल से छूटे अपराधियों का ब्योरा भी एकत्र किया जा रहा है।

विज्ञापन

कैमरे की रिकॉर्डिंग डिलीट करने वाले की तलाश
पुलिस की जांच में पता चला था कि किसी अज्ञात शख्स द्वारा 13 दिसंबर के पहले की रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई थी। लिहाजा पुलिस उस बैंक कर्मी की तलाश कर रही है जिसने डाटा डिलीट किया है। पुलिस ने एक पूर्व व दो वर्तमान कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। सोमवार को तीनों कर्मचारियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

इन चोरियों का भी नहीं हो सका खुलासा
4 सितंबर 2022 - भीसी जरीगांव में 10 लाख की चोरी
10 नवंबर 2022- भीमसेन केरेवरी गांव में 4 लाख की चोरी
12 नवंबर 2022- भौंती स्थित मोबाइल शॉप में 90 हजार की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed