{"_id":"678bea5b88a4fa7d820c2a50","slug":"kanpur-roadways-got-50-new-buses-remaining-will-be-available-after-mahakumbh-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रोडवेज को मिलीं 50 नई बसें, शेष महाकुंभ के बाद मिलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रोडवेज को मिलीं 50 नई बसें, शेष महाकुंभ के बाद मिलेंगी
Sat, 18 Jan 2025 11:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
रोडवेज विभाग को महाकुंभ के समापन से पहले शनिवार को 50 नई बसें आवंटित हो गईं। पहले शाही स्नान के बाद इन्हें जोन में भेज दिया गया। महाकुंभ बाद बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया मुख्यालय की ओर से कानपुर जोन के लिए बीएस-6 मॉडल की 100 नई बसें देने की घोषणा की गई थी। 50 नई बसों को विकास नगर स्थित वर्कशॉप में खड़ा कराया गया है। नई बसों को फिलहाल कुंभ रूट पर ही लगाया गया है। महाकुंभ की समाप्ति के बाद शेष 50 बसें भी जोन पहुंच जाएंगी। लंबी दूरी वाले रूटों पर नई बसें चलाई जाएंगी। नई बसें इटावा, आगरा ,दिल्ली और मेरठ के लिए हर बस अड्डे से हर घंटे उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन