फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Road tax arrears totaling 68.4 crore pending against 5531 vehicle owners

Kanpur: 5531 वाहन मालिकों पर 68.4 करोड़ का रोड टैक्स बकाया, संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ने आरसी की जारी

Thu, 13 Aug 2026 07:23 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 13 Aug 2026 07:23 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में लंबे समय से रोड टैक्स जमा न करने वाले 5531 मालवाहक वाहन मालिकों पर संभागीय परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। इन पर कुल 68.4 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसके लिए विभाग ने आरसी जारी कर दी है और अब भू-राजस्व की तर्ज पर प्रशासन वसूली करेगा।

विज्ञापन
Kanpur Road tax arrears totaling 68.4 crore pending against 5531 vehicle owners
कानपुर आरटीओ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ने रोड टैक्स की भारी बकाया राशि जमा न करने वाले 5531 मालवाहक वाहन मालिकों पर शिकंजा कसा है। उन पर कुल 68.4 करोड़ का रोड टैक्स बकाया है। कई बार नोटिस जारी होने के बावजूद भुगतान न होने पर अब बकाया वसूली के लिए आरसी जारी की गई है। एआरटीओ आलोक कुमार ने बताया कि जिले में 5531 वाहन मालवाहक श्रेणी के हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

इनसे 68.4 करोड़ रुपये की वसूली होनी है। कई बार नोटिस और चेतावनी के बावजूद टैक्स जमा न कराने पर अब मामला प्रशासनिक वसूली तक पहुंच गया है। कराधान अधिकारी, मोटर वाहन विभाग की तरफ से चिह्नित सभी 5531 बकायेदारों के खिलाफ भू-राजस्व की तरह वसूली कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्राचार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर महीने पांच प्रतिशत की दर से देना होगा अतिरिक्त जुर्माना

वाहन स्वामियों को भी बकाया टैक्स तत्काल जमा करने का अंतिम नोटिस भेजा गया है। जिला प्रशासन ने संबंधित तहसीलों में आरसी भेजकर वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिवहन विभाग ने नोटिस भेजकर बताया कि वसूली पत्र जारी होने वाले माह के बाद टैक्स जमा करने पर हर महीने पांच प्रतिशत की दर से अतिरिक्त जुर्माना देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed