फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Road dug arbitrarily contractor clashed with councilors husband in front of officer

Kanpur: मनमाने ढंग से खोद दी सड़क, अफसर के सामने पार्षद पति से भिड़ा ठेकेदार, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

Sat, 02 Aug 2025 11:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Aug 2025 11:09 AM IST
सार

Kanpur News: बारासिरोही में जल निगम द्वारा खोदी गई सड़कों की जांच के दौरान पार्षद पति दिनेश की ठेकेदार से कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। इस घटना के बाद पार्षद ने नगर आयुक्त से ठेकेदार पर कार्रवाई करने और सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Kanpur Road dug arbitrarily contractor clashed with councilors husband in front of officer
अफसर के सामने पार्षद पति से भिड़ा ठेकेदार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बारासिरोही में शुक्रवार को जलकल विभाग के महाप्रबंधक को नारकीय स्थिति दिखाते समय पार्षद ज्योति पासवान के पति दिनेश की ठेकेदार से कहासुनी, धक्का-मुक्की हुई। पार्षद ने नगर आयुक्त से शिकायत कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और सड़कों को चलने योग्य बनाने की मांग की। अमर उजाला में यह मामला प्रकाशित होने पर कार्रवाई शुरू हुई। अमृत 2.0 योजना के तहत जल निगम नानकारी सहित पांच वार्डों में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइनें बिछवा रहा है।

विज्ञापन

ठेकेदार ने नानकारी वार्ड के बारासिरोही मोहल्ले में बरसात के दौरान आधी से ज्यादा सड़कें मनमाने तरीके से खोदते हुए पाइपलाइनें बिछाईं पर इसके बाद सड़कें चलने योग्य नहीं कीं। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने 23 जुलाई को निरीक्षण के दौरान जल निगम के अधिकारियों और ठेकेदार कंपनी पी दास के प्रतिनिधियों को इन सड़कों के ठीक होने तक अन्य सड़कें न खोदने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद ठेकेदार ने 24 जुलाई को भी न सिर्फ खोदाई जारी रखी बल्कि सीएनजी लाइन भी तोड़ दी थी।

विज्ञापन

निरीक्षण करते समय ठेकेदार से कहासुनी
लगातार खोदाई जारी रखने और खोदी सड़कों को ठीक न करने की शिकायत पर शुक्रवार को नगर आयुक्त ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी को मौके पर जांच करने भेजा। जीएम ने जल निगम के अधिकारियों, ठेकेदार निखिल जोशी और क्षेत्रीय पार्षद पति दिनेश पासवान के बारासिरोही का निरीक्षण किया। इस दौरान दिनेश जगह-जगह खुदी सड़कें, कीचड़, जलभराव दिखाते समय उनकी ठेकेदार से कहासुनी हुई।

विज्ञापन

धक्का-मुक्की करने का भी आरोप
दिनेश ने धक्का-मुक्की करने का भी आरोप लगाया। बताया कि इसी बीच क्षेत्रवासी एकत्रित हो गए जिन्हें देख ठेकेदार उन्हें धक्का देते हुए भाग गए। पार्षद ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर कराने और किसी दूसरे ठेकेदार से काम कराते हुए जल्द से जल्द क्षेत्रवासियों को समस्या से निजात दिलाने की बात कही।

विज्ञापन

मैंने जलकल विभाग के जीएम को बारासिरोही की स्थिति की जांच करने के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
-सुधीर कुमार, नगर आयुक्त


 

जल निगम के ठेकेदार ने प्रमुख सड़कें ही नहीं बल्कि सभी गलियां तक खोद दी हैं। पाइपलाइन भी बिछा दी है। जल निगम से खोदी गईं सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कराने के लिए कहा है।  -आनंद त्रिपाठी, महाप्रबंधक, जलकल विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed