फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Road damaged by overloading and rain NHAI initiates service road construction relief to commuters

कानपुर: ओवरलोडिंग व बारिश से जर्जर हुई सड़क, एनएचएआई ने शुरू कराया सर्विस रोड का निर्माण, राहगीरों को मिली राहत

Wed, 30 Sep 2026 12:40 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 30 Sep 2026 12:40 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर कस्बे में ओवरब्रिज धंसने और लगातार बारिश व ओवरलोड वाहनों के दबाव से जर्जर हुई सर्विस रोड का पुनर्निर्माण एनएचएआई ने शुरू कर दिया है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन ऑटो और ई-रिक्शा पलटने से राहगीर चोटिल हो रहे थे।

विज्ञापन
Kanpur Road damaged by overloading and rain NHAI initiates service road construction relief to commuters
उखड़ी सर्विस रोड का एनएचएआई ने शुरू कराया निर्माण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में ओवरब्रिज के पास की सर्विस रोड का आखिरकार कायाकल्प शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जर्जर हो चुकी सर्विस रोड का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों ओवरब्रिज का हिस्सा धंसने और उसके बाद हुई मूसलाधार बारिश के चलते इस मार्ग पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया था। लगातार भारी व ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से कस्बा क्षेत्र की यह सर्विस रोड पूरी तरह उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी।

विज्ञापन





एनएचएआई ने शुरू कराया निर्माण कार्य
आए दिन गड्ढों में असंतुलित होकर ऑटो, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन पलट रहे थे, जिससे कई यात्री व स्थानीय नागरिक चुटहिल हो चुके थे। स्थानीय लोगों और राहगीरों द्वारा उठाई जा रही लगातार मांगों का संज्ञान लेते हुए एनएचएआई ने सड़क के निर्माण का काम शुरू करा दिया है। सड़क की मरम्मत और नया डामरीकरण होने से अब इस मार्ग पर हादसों का खतरा समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed