फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Road becomes wrestling ground in Vajidpur miscreants beat people with plastic pipes and belts

Kanpur: वाजिदपुर में सड़क बनी कुश्ती का मैदान, बदमाशों ने प्लास्टिक के पाइप और बेल्टों से की मारपीट

Sat, 12 Jul 2025 01:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 12 Jul 2025 01:50 PM IST
सार

Kanpur News: वाजिदपुर कॉलोनी और आसपास बसे अवैध लोगों में प्लास्टिक के पाइप और बेल्टें जमकर चले। 10 मिनट तक सड़क पर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पीआरवी को देख लोग फरार हो गए।

विज्ञापन
Kanpur Road becomes wrestling ground in Vajidpur miscreants beat people with plastic pipes and belts
दो गुटों में जमकर हुई मारपीट - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ स्थित वाजिदपुर कॉलोनी में देर रात अराजकता का माहौल देखने को मिला, जहां बदमाशों ने सरेआम सड़क को कुश्ती का मैदान बना दिया। अवैध रूप से बसे लोगों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें प्लास्टिक के पाइप और बेल्टों का खुलेआम इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद में कुछ महिलाएं भी कूद पड़ीं, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। करीब 10 मिनट तक सड़क पर खुल्लम-खुल्ला मारपीट चलती रही।

विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur Road becomes wrestling ground in Vajidpur miscreants beat people with plastic pipes and belts
महिलाओं के कूदने से बढ़ गया था विवाद - फोटो : amar ujala

पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती
सूचना मिलने पर पीआरवी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही मारपीट करने वाले सभी लोग मौके से फरार हो गए। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस क्षेत्र में अवैध रूप से बसे लोगों के बीच अक्सर छोटे-मोटे झगड़े होते रहते हैं। इसके बावजूद पुलिस द्वारा इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed