फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur road accident: Highways will be equipped with cameras, vehicles moving in the opposite direction will be e-challaned

कानपुर सड़क हादसा: कैमरों से लैस होंगे हाईवे, विपरीत दिशा में चलने वाले वाहनों के होंगे ई-चालान

Fri, 11 Jun 2021 04:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 11 Jun 2021 04:18 PM IST
सार

कमिश्नरी और आउटर पुलिस मिलकर इन पर काम करेगी। शहर से गुजरने वाले हाईवे पर कैमरे लगाए जाएंगे। खासकर विपरीत दिशा में चलने वाले और ओवरलोड वाहनों पर कड़ी निगरानी होगी।

विज्ञापन
Kanpur road accident: Highways will be equipped with cameras, vehicles moving in the opposite direction will be e-challaned
कानपुर सड़क हादस में मारे गए थे 18 लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सचेंडी जैसे हादसों को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर ने नए प्लान तैयार कराए हैं। कमिश्नरी और आउटर पुलिस मिलकर इन पर काम करेगी। शहर से गुजरने वाले हाईवे पर कैमरे लगाए जाएंगे। खासकर विपरीत दिशा में चलने वाले और ओवरलोड वाहनों पर कड़ी निगरानी होगी। ऐसे वाहनों का कैमरों की मदद से ई-चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


कैमरे कौन लगवाएगा, इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। वहीं डीसीपी ट्रैफिक ने गुरुवार को एनएचएआई के अफसरों से मिलकर बातचीत भी की। एनएचएआई के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। आरटीओ विभाग की भी जिम्मेदारी तय की गई है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हाईवे पर सबसे अधिक शिकायतें ओवरलोडिंग और विपरीत दिशा में चल रहे वाहनों की हैं।
विज्ञापन


सचेंडी में मंगलवार रात जो टेंपो हादसे का शिकार हुआ है, वह भी विपरीत दिशा से आ रहा था। बस की टक्कर से टेेंपो सवार 18 लोगों की मौत हो गई थी। इसलिए कमिश्नर का सबसे अधिक ध्यान इन दोनों बिंदुओं पर रहा। उन्होंने कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम और एनएचएआई के कंट्रोल रूम के बीच समन्वय बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि हादसे की सूचना चंद सेकेंड में पुलिस से एनएचएआई के पास पहुंचे। ऐसे में कम से कम समय में पुलिस के साथ एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम (एंबुलेंस, क्रेन, मेडिकल टीम) पहुंच जाएगी। कंट्रोल रूम से ही कैमरों की निगरानी और ई-चालान किए जा सकेंगे।

फोटो खींचकर भेजेंगे, हो जाएगा चालान
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि ई-चालान ही करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की फोटो क्लिक करें। कंट्रोल रूम को फोटो भेजें। कंट्रोल रूम में तैनात टीम एनआईसी की वेबसाइट के जरिये चालान करेगी। इसका मैसेज वाहन स्वामी को पहुंचेगा। यह व्यवस्था तत्काल शुरू कर दी गई है।

ओवरलोडिंग में 200 वाहनों का चालान, दो बसें में परमिट का खेल पकड़ा 
ट्रैफिक पुलिस ने आरटीओ विभाग के साथ मिलकर गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया। टेंपो, ऑटो, बस, ई-रिक्शा, लोडर, मैजिक आदि गाड़ियां चेक की गईं। सबसे अधिक 200 चालान ओवरलोडिंग के किए गए। वहीं जांच टीम ने परमिट के खेल को भी पकड़ा। इसमें दो बसों का चालान किया गया। डीसीपी ट्रैफिक बीबीजीटीएस मूर्थी ने बताया कि भौंती, नौबस्ता, जाजमऊ, कल्याणपुर और बर्रा में चेकिंग की गई।

19 वाहन सीज भी किए गए। डीसीपी ने बताया कि दो बसें ऐसी पकड़ी गईं, जिनके पास कॉन्टैक्ट कैरियर का परमिट था, लेकिन वे सवारियां ढो रही थीं। दरअसल यह परमिट बुकिंग आदि में इस्तेमाल किया जाता है। सवारियां ढोने वाली बसें स्टेट कैरियर परमिट पर चलती हैं। दोनों बसों का 192 एमबी एक्ट के तहत चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed