फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur RO ARO exam completed asked in exam who assesses national income from whom did Sunita Williams return

Kanpur: आरओ-एआरओ  परीक्षा संपन्न, परीक्षा में पूछा- कौन करता राष्ट्रीय आय का आकलन, किससे लौटी सुनीता विलियम

Sun, 27 Jul 2025 02:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 27 Jul 2025 02:33 PM IST
सार

Kanpur News: रविवार को हुई आरओ-एआरओ  परीक्षा में सामान्य ज्ञान और हिंदी के कठिन सवालों ने अभ्यर्थियों को खूब छकाया। शहर के 139 केंद्रों पर 65 हज़ार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने तीन-राउंड की कड़ी सुरक्षा जांच के बाद परीक्षा दी।

विज्ञापन
Kanpur RO ARO exam completed asked in exam who assesses national income from whom did Sunita Williams return
परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश की राष्ट्रीय आय का आकलन कौन करता है और सुनीता विलियम किस स्पेसक्राफ्ट से वापस धरती पर लौटी। द पॉपुलेशन बम पुस्तक किसने लिखी और ब्रह्मा जी का मंदिर कहां हैं और राष्ट्रमंडल खेल कहां होंगे। यह कुछ ऐसे सवालों की भांजी है, जिन्हें रविवार को हुई समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में अभ्यर्थियों से पूछा गया।

विज्ञापन

180 मिनट में  200 प्रश्नों को हल करने में ज्यादातर परीक्षार्थियों के पसीने छूट गए।  प्रश्न पत्र में 140 प्रश्न सामान्य अध्ययन और 60 सामान्य हिंदी से जुड़े पूछे गए।  परीक्षा के लिए शहर में 139 केंद्र बनाए गए थे। इनमें दूसरे जिलों के 65 हजार से ज्यादा अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन

जांच पड़ताल के लिए पुलिस कमिश्नर स्वयं निकले
सुबह साढ़े सात बजे से परीक्षार्थियों को तीन राउंड चेकिंग के बाद दाखिला दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था की जांच पड़ताल के लिए पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार स्वयं निकले। उन्होंने आधा दर्जन से ज्यादा कॉलेज का निरीक्षण किया। अभ्यर्थियों को मोबाइल, केलकुलेटर, ईयरबड्स आदि ले जाने पर पूरी तरह से रोक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed