फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur RI suspended for making fitness certificate of van locked in police station commissioner investigation

Kanpur: थाने में बंद वैन का फिटनेस प्रमाण पत्र बनाने पर आरआई निलंबित, परिवहन विभाग के कमिश्नर ने कराई थी जांच

Sat, 07 Jun 2025 01:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Jun 2025 01:51 PM IST
सार

Kanpur News: जांच में अजीत सिंह की भूमिका संदिग्ध मिलने पर कमिश्नर ने उन्हें निलंबित कर दिया। अभी किसी अन्य की तैनाती नहीं की गई है। इस कार्रवाई से आरटीओ के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन
Kanpur RI suspended for making fitness certificate of van locked in police station commissioner investigation
आरआई अजीत सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय (आरटीओ) के मोटर वाहन निरीक्षक (आरआई) अजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन पर ओवरलोडिंग में हमीरपुर के थाने में बंद हुई वैन को बिना देखे फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप लगा था। परिवहन विभाग के कमिश्नर बीएन सिंह ने मामले की जांच कराई, जिसमें सत्यता मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की।

विज्ञापन

आरआई अजीत सिंह 2019 से कानपुर में तैनात रहे। वह मूलरूप से फर्रुखाबाद के कायमगंज के निवासी हैं। बुधवार दोपहर करीब दो बजे उनके कार्यालय में ओमनी वैन संख्या-यूपी-78ईएम 1272 की फिटनेस के लिए दस्तावेज लाए गए। उन्होंने बिना वाहन देखे ही कागजों पर हस्ताक्षर कर दिए और फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी कर दिया, जबकि उसी दिन यह वैन सुबह 10:45 बजे हमीरपुर के थाने में बंद हुई थी।

विज्ञापन

फिटनेस कर प्रमाण-पत्र कैसे जारी कर दिया
वैन में क्षमता से अधिक सवारियां मिली थीं। प्रवर्तन अधिकारियों ने चालान कर इसे सीज कर दिया था। यह वैन आवास विकास नौबस्ता निवासी मूलचरण की है। मामला कमिश्नर तक पहुंचा, तो उन्होंने अपने स्तर से जांच कराई। सवाल यह उठा कि जो वाहन 10:45 बजे हमीरपुर थाने में बंद की गई थी, उसका उसी दिन दो बजे फिटनेस कर प्रमाण-पत्र कैसे जारी कर दिया गया। जांच में अजीत सिंह की भूमिका संदिग्ध मिलने पर कमिश्नर ने उन्हें निलंबित कर दिया। अभी किसी अन्य की तैनाती नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed