{"_id":"669bc7b1150bc58f8f0cf629","slug":"kanpur-retired-soldier-beats-wife-and-son-and-throws-them-out-of-the-house-fir-lodged-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सेवानिवृत्त फौजी ने पत्नी व बेटे को पीटकर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सेवानिवृत्त फौजी ने पत्नी व बेटे को पीटकर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
Sat, 20 Jul 2024 07:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 20 Jul 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के चकेरी थाने में महिला ने पति पर मारपीट कर बेटे समेत घर से निकालने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। संजीव नगर प्रथम अहिरवां निवासी जीवा यादव ने बताया कि पति शिव सिंह यादव 10 साल पहले वह सेना से लांसनायक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह पति और 17 साल के बेटे आयुष के साथ रहती है। आरोप लगाया कि पति शिव सिंह यादव शराब के लती हैं।
बुधवार को नशे में मारपीट कर बेटे समेत घर से निकाल दिया। गश्त पर पहुंची पिकेट पुलिस शिव सिंह यादव को पकड़कर अहिरवां चौकी ले गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद भी छोड़ दिया गया। आरोप लगाया कि बंदूक से जान से मार देने की धमकी देता है। चकेरी इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।