फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Retired Air Force personnel said I am a porn star I have no wife police got the marriage registered

Kanpur: सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी बोला- मैं पोर्न स्टार...मेरी कोई पत्नी नहीं, पुलिस ने कराया शादी का पंजीकरण

Sun, 27 Apr 2025 02:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 27 Apr 2025 02:00 PM IST
सार

Kanpur News: पति ने इंस्पेक्टर से खुद को पोर्न स्टार बताया और पत्नी बच्चों को पहचानने से इंकार कर दिया। यही नहीं, यहां से वह पत्नी की शिकायत लेकर कमिश्नर कार्यालय पहुंचा।

विज्ञापन
Kanpur Retired Air Force personnel said I am a porn star I have no wife police got the marriage registered
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चार साल से पत्नी और बच्चों को छोड़कर गुमनामी में रह रहे सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी की शादी का पुलिस ने पंजीकरण करा दिया।बर्रा निवासी वायुसेना कर्मी वर्ष 2014 में सेवानिवृत हो गया। वह पैर से दिव्यांग है। बुढ़ापे की सोचकर भाईयों ने सामूहिक विवाह में काकादेव निवासी महिला से शादी करा दी। शादी के वक्त महिला के पति की हादसे में मौत हो चुकी थी और तब उनका सात साल का बेटा था।

विज्ञापन

शादी के बाद वह पति के बर्रा स्थित किराये के मकान में रही। कुछ माह बाद पति उसे छोड़कर कहीं चला गया। उसके आने जाने का क्रम 2021 तक चला। बाद में वह पति को जेठ के पास जबलपुर छोड़ आई। कुछ दिन बाद जेठ ने पति के कानपुर लौट जाने की सूचना दी लेकिन वह घर नहीं आया। उसने गुमशुदगी दर्ज करा दी। 20 अप्रैल को पति फजलगंज में दिखाई दिया। पत्नी ने आवाज दी, तो उसने पहचानने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन

शादी का रजिस्ट्रेशन कराने की मांग की
राहगीरों को हकीकत पता लगी, तो वह पत्नी की मदद के लिए पति को लेकर फजलगंज थाने पहुंचे। पति ने इंस्पेक्टर से खुद को पोर्न स्टार बताया और पत्नी बच्चों को पहचानने से इंकार कर दिया। यही नहीं, यहां से वह पत्नी की शिकायत लेकर कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। जानकारी होने पर पत्नी भी सीपी कार्यालय पहुंच गई। वहां पत्नी ने वर्ष 2018 में हुई शादी व फोटोग्राफ दिखाए। साथ ही शादी का रजिस्ट्रेशन कराने की मांग की। साथ ही एयरफोर्स में भी अपना नाम दर्ज करवाने की अर्जी दी। इसी के बाद पुलिस ने कमिश्नर के आदेश पर चार घंटे में शादी का रजिस्ट्रेशन करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed