{"_id":"696fbd21f0137d6f3c0e7b46","slug":"kanpur-retired-air-force-personnel-cheated-out-of-eight-lakh-rupees-after-being-threatened-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी को आतंकवाद में फंसाने की धमकी देकर आठ लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी को आतंकवाद में फंसाने की धमकी देकर आठ लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 20 Jan 2026 11:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:07 PM IST
सार
Kanpur News: पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत कर चकेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
चकेरी थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चकेरी थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी से आठ लाख रुपये ठग लिये। शातिरों ने व्हाट्सएप कॉल कर आतंकवाद और मनी लांड्रिंग में फंसा देने की धमकी दी थी। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत कर चकेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। सनिगवां के विश्वकर्मा नगर निवासी रमाशांकर शर्मा रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अपनी पत्नी प्रेमश्री के साथ रहते है।
बीती 27 नवंबर को उनके पास अनजान नंबर से व्हाट्एस पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को लखनऊ स्थित पुलिस विभाग का अधिकारी बताया। उनसे कहा कि उन्होंने आतंकवादियों की मदद और मनी लांड्रिंग की है। उन पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अगर जेल जाने से बचना चाहते हो तो आठ लाख रुपये दे दो। रामशंकर ने आरटीजीएस के माध्यम से आठ लाख रुपये देने भेज दिए। इधर, नोटिस नहीं आने पर उनको ठगी का एहसास हुआ। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।