कानपुर: पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल, डीसीपी ट्रैफिक व क्राइम समेत सात अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
Kanpur News: शासन द्वारा शनिवार को जारी 35 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची में कानपुर कमिश्नरी के पांच आईपीएस और दो पीपीएस अधिकारियों का गैर-जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं, शहर में दो नए आईपीएस और तीन पीपीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विस्तार
कानपुर में शासन की ओर से शनिवार को जारी हुई सूची में कानपुर कमिश्नरी में कार्यरत पांच आईपीएस और दो पीपीएस अधिकारियों का गैर जनपद तबादला कर दिया गया। वहीं, शहर में दो आईपीएस और तीन पीपीएस अधिकारी भेजे गए हैं। प्रदेश भर में 35 अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है।
शहर में डीसीपी ट्रैफिक का कार्यभार संभाल रहे रविंद्र कुमार का स्थानांतरण आगरा हुआ है। डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह को गौतमबुद्ध नगर, एडीसीपी साउथ के साथ एसओजी का कार्यभार देख रहे सुमित सुधाकर रामटेके को संभल उत्तरी भेजा गया है।
इनको यहां मिला है ट्रांसफर
इसके साथ ही एडीसीपी वेस्ट राजेश कुमार पांडेय को वाराणसी, जबकि आईपीएस कपिल देव सिंह का यातायात मुख्यालय लखनऊ तबादला किया गया है। एडीसीपी एलआईयू का कार्यभार देख रहे पीपीएस महेश कुमार को हापुड़ जबकि उनकी पत्नी पीपीएस अर्चना सिंह का गाजियाबाद ट्रांसफर हुआ है।
कानपुर आए यह अधिकारी
झांसी से अरीबा नोमान और इटावा से अभय नाथ त्रिपाठी अब कमिश्नरी में काम करेंगे। इसके साथ ही पीपीएस लखनऊ में कार्यरत इंद्रप्रभा, बिजनौर में कार्यरत प्रकाश कुमार, आगरा में कार्यरत पूनम सिरोही का कानपुर ट्रांसफर हुआ है।