फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Reports Reveal Findings on Akhilesh Admitted to Ursula Hospital Damaged Knees and Ligament Injury

Kanpur: उर्सला में भर्ती अखिलेश की रिपोर्ट में खुलासा, घुटने खराब और लिगामेंट इंजरी, अब बीमारी की होगी जांच

Sat, 11 Apr 2026 10:48 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 11 Apr 2026 10:48 AM IST
सार

Kanpur News: उर्सला अस्पताल में भर्ती अखिलेश दुबे की एमआरआई रिपोर्ट में लिगामेंट इंजरी निकली है, लेकिन डीएम ने उनकी बीमारी की सत्यता जांचने के लिए सीएमओ को कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Reports Reveal Findings on Akhilesh Admitted to Ursula Hospital Damaged Knees and Ligament Injury
उर्सला में भर्ती अखिलेश दुबे और खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के उर्सला अस्पताल में अभी तक अखिलेश दुबे का इलाज किडनी, हृदय और लिवर की बीमारी बताकर डॉक्टर कर रहे थे। शुक्रवार को उसकी एमआरआई रिपोर्ट में लिगामेंट इंजरी और घुटने खराब होने की समस्या निकलकर आई है। इसके अलावा सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस भी है जिसकी वजह से चक्कर भी आ रहे हैं। अखिलेश को डॉक्टरों ने लिगामेंट इंजरी के लिए पहले ऑपरेशन कराने और बाद में घुटना प्रत्यारोपण कराने की सलाह दी है। गुरुवार को अखिलेश दुबे ने कमर और घुटनों असहनीय दर्द बताया, तो एमआरआई कराई गई।

विज्ञापन

अखिलेश दुबे को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष देख रहे हैं। शुक्रवार को उसकी एमआरआई रिपोर्ट आई है जिसमें लिगामेंट इंजरी निकली है। अभी उसे यहीं भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उर्सला में लिगामेंट इंजरी की सर्जरी हो जाती है लेकिन प्रत्यारोपण के लिए अखिलेश को रेफर करना पड़ सकता है। अगर ज्यादा समस्या होगी तो पीजीआई लखनऊ रेफर किया जाएगा। आईसीयू इंचार्ज डॉ. सपन गुप्ता ने बताया कि उनका सामान्य धीरे-धीरे हो रहा है। हालांकि शुगर में बहुत अंतर नहीं आया है।

विज्ञापन

अखिलेश दुबे बीमार हैं या नहीं होगी जांच
उर्सला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती अखिलेश दुबे बीमार है या नहीं इसकी जांच होगी। जांच के लिए जिलाधिकारी ने सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं। सीएमओ का कहना है कि पत्र मिलते ही कमेटी बनाकर जांच करेंगे। गुुरुवार को डीएम के यहां कुछ लोगों ने उर्सला अस्पताल के डॉक्टरों पर आरोप लगाकर शिकायत की थी कि अखिलेश दुबे बिल्कुल ठीक है और वहां के डॉक्टर उसे जबरदस्ती बीमार किए हुए हैं।

विज्ञापन

पर्दे में अखिलेश दुबे
उर्सला के जिस आईसीयू में अखिलेश भर्ती है, उस कक्ष के शीशे को सफेद रंग की तौलियां से ढका गया है। कक्ष के बाहर दो पुलिसकर्मी भी तैनात दिखे। हालांकि डॉक्टरों से जब इस बाबत पूछा गया तो वह कुछ नहीं बता सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed