{"_id":"68f10bc3df098b5877050dc0","slug":"kanpur-report-has-been-filed-against-youth-for-making-a-facebook-friendship-and-making-an-obscene-video-viral-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फेसबुक के जरिए दोस्ती, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फेसबुक के जरिए दोस्ती, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 16 Oct 2025 08:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 16 Oct 2025 08:47 PM IST
सार
Kanpur News: फेसबुक के जरिए दोस्ती की और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया। तीन लाख की मांग भी की। मामले में सिद्धार्थनगर के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
रायपुरवा थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुरवा थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती ने सिद्धार्थनगर के युवक पर फेसबुक के जरिए दोस्ती कर फंसाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर मोबाइल कॉल पर उनका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने तीन लाख रुपये की मांग की थी। विरोध पर अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दिए।
विज्ञापन
रायपुरवा में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सितंबर 2024 में सिद्धार्थनगर निवासी सिराज से फेसबुक के जरिए दोस्ती हो गई। कुछ दिनों बाद सिराज ने शादी का प्रस्ताव रखा। विश्वास जीतने के बाद अपने घरवालों से मिलवाया। आरोप है कि सिराज ने विश्वास का फायदा उठाकर एक दिन उसे वीडियो कॉल किया और अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। वीडियो और फोटो वायरल की धमकी देकर तीन लाख रुपये मांगे। विरोध करने पर धमकाया कि अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रायपुरवा थाना प्रभारी विजय सरोज ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पर रिपोर्ट दर्जकर कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन