फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Relief for 600000 Consumers Regarding Smart Meters KESCO Technical Committee to Make Final Decision

Kanpur: छह लाख उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से राहत, केस्को ने फिलहाल रोका अभियान, तकनीकी कमेटी करेगी फैसला

Sat, 25 Apr 2026 05:30 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 25 Apr 2026 05:30 PM IST
सार

Kanpur News: स्मार्ट मीटरों की शिकायतों के बाद कानपुर में छह लाख उपभोक्ताओं के मीटर फिलहाल नहीं बदले जाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित कमेटी की रिपोर्ट आने तक अभियान स्थगित रहेगा। हालांकि, नए कनेक्शन पर प्रीपेड मीटर अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
Kanpur Relief for 600000 Consumers Regarding Smart Meters KESCO Technical Committee to Make Final Decision
केस्को कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर में केस्को के करीब छह लाख उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। इनके भूखंड में लगे मीटरों को अब स्मार्ट प्रीपेड से नहीं बदला जाएगा। यूपीपीसीएल की ओर से गठित तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही यह निर्णय लिया जाएगा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने हैं या फिर नहीं। शहर में केस्को के करीब साढ़े सात लाख उपभोक्ता है।

विज्ञापन

इनमें 01.08 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर धारक हैं। पिछले कुछ दिनों से स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थीं। उपभोक्ताओं का आरोप था कि बिना सूचना के बिजली काटी जा रही है, बैलेंस होने पर भी बिजली कट जाती है। करीब तीन सप्ताह पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लेते हुए कमेटी बनाकर जांच कराने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

नए कनेक्शन पर प्रीपेड मीटर ही लगेगा
इस निर्णय से नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को छूट नहीं मिलेगी। नया कनेक्शन लेने पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही लगाया जाएगा। केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। तब तक उपभोक्ताओं के भवनों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर बदलने का कार्य स्थगित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed