फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Re-probe of four for declaring enemy property

Kanpur: शत्रु संपत्ति घोषित करने के लिए चार की जांच फिर से, अभिरक्षक कार्यालय ने प्रशासन को सूची भेजकर मांगी जांच रिपोर्ट

Sun, 03 Jul 2022 05:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Jul 2022 05:37 PM IST
सार

अभिरक्षक कार्यालय ने प्रशासन को सूची भेजकर शत्रु संपत्तियों की जांच करने के बाद रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
Kanpur: Re-probe of four for declaring enemy property
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में शत्रु संपत्ति के अभिरक्षक कार्यालय ने शत्रु संपत्ति घोषित करने की प्रक्रिया में शामिल 86 संपत्तियों में चार की नए सिरे से जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह बताने को कहा है कि इन संपत्तियों की अवैध बिक्री हुई है या नहीं। अगर हुई है तो कब और कैसे हुई। जिन संपत्तियों की जांच के लिए कहा गया है, वे पाकिस्तानी नागरिक मेराजुद्दीन, जमीलुद्दीन, शाहिद व फजल हलीम की बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


इन संपत्तियों में रहने वाले लोगों की जानकारी, संपत्ति का रकबा और कीमत का ब्योरा मांगा है। जांच के बाद नोटिस देकर खाली कराने और शत्रु संपत्ति घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ये संपत्तियां फहीमाबाद स्थित मकान नंबर 105/646, 105/647, 105/648, 105/649, 105/650 और 105/651 हैं। वहीं, राजस्व परिषद ने भी शाहिद हलीम की 13 संपत्तियों पर रिपोर्ट मांगी है। इन्हें भी शत्रु संपत्ति में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन


सीसामऊ, परेड, चमनगंज की संपत्तियों का भी मांगा ब्यौरा 
अभिरक्षक कार्यालय ने सीसामऊ, परेड, चमनगंज में भी कई संपत्तियों की जांच के लिए कहा है। इन संपत्तियों को शत्रु संपत्ति घोषित करने के लिए काफी पहले कवायद शुरू हुई लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया। 20 जून को अभिरक्षक कार्यालय और प्रशासन के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में ऐसे सभी केस की फिर से जांच का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये संपत्तियां भी जांच के दायरे में 
सीसामऊ में 12, 13, 14, 17 
44/172 नई सड़क पर रोटी वाली गली अहाता 
95/96 परेड कानपुर नगर 
88/332 चमनगंज 
40/105 नवाब साहब का हाता परेड
97/332 तलाक महल
44/84 और 44/415 बकरमंडी नई सड़क
87/93 भन्नानापुरवा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed