{"_id":"6ab3d9a8e3beda2ee8032fbf","slug":"kanpur-rbi-orders-over-400-city-bank-branches-to-remain-open-on-sunday-2026-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रिजर्व बैंक ने दिया आदेश, रविवार को शहर की 400 से ज्यादा बैंक शाखाएं खुली रहेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रिजर्व बैंक ने दिया आदेश, रविवार को शहर की 400 से ज्यादा बैंक शाखाएं खुली रहेंगी
Wed, 23 Sep 2026 07:26 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:26 PM IST
सार
3 दिवसीय हड़ताल के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक ने रविवार को बैंक खोलने का आदेश दिया। एटीएम में नकदी भरने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
आरबीआई
- फोटो : ANI
विस्तार
बैंक कर्मियों की तीन दिवसीय हड़ताल के बीच आरबीआई ने ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए रविवार 27 सितंबर को सभी बैंकों की शाखाओं, चेस्ट करेंसी खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एटीएम में नकदी डालने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि ग्राहकों को परेशान न हो सके। आरबीआई के इस निर्णय से शहर की 400 से ज्यादा शाखाएं खुली रहेंगी। वहीं बैंक भी ग्राहकों को एसएमएस भेजकर अपना जरूरी काम निपटाने के संदेश भेज रहे हैं। अब चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
ऑल इंडिया वी बैंकर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री आशीष मिश्रा ने बताया कि रविवार को बैंकों के खोलने का निर्णय रिजर्व बैंक द्वारा किया गया है। इसके चलते सभी राष्ट्रीयकृत और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और अन्य बैंक 27 सितंबर को सामान्य दिनों की तरह कार्य करेंगी। रविवार को बैंक में आने वाले सभी अवार्ड स्टाफ को द्विपक्षीय समझौते के अनुसार 200 प्रतिशत का ओवरटाइम और अधिकारियों को हर बैंक के प्रबंधन के द्वारा तय फिक्स अमाउंट देय होगा। 27 सितंबर को बैंकों के खुलने से तीन दिवसीय हड़ताल के कारण 5 दिन बैंकों के बंद होने की समस्या का कुछ हद तक समाधान हो सकेगा। बैंक की हड़ताल में भारतीय मजदूर संघ के दो घटक नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स (एनओबीओ) और नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स (एनओबीडब्लू) शामिल नहीं है। हालांकि 26 को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
पीएनबी स्टाफ एसोसिएशन के चेयरमैन अनिल सोनकर ने बताया कि हड़ताल को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने गृह मंत्रालय के साथ मिलकर सभी बैंकों में एक वार रूम स्थापित किया है। इसका उद्देश्य बैंकों के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे-विशेषकर करेंसी चेस्ट, चेक क्लियरिंग प्रोसेसिंग सेंटर, डेटा सेंटर, डेटा रिकवरी सेंटर, आईटी सेल, ट्रेजरी ऑपरेशंस, साइबर सिक्योरिटी एवं एटीएम को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करना है। बैंक ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम का उपयोग करने के लिए एसएमएस व ईमेल भेज रहे हैं। इस 3 दिवसीय हड़ताल से सितंबर माह की महत्वपूर्ण छमाही क्लोजिंग भी बुरी तरह प्रभावित होगी। बृहस्पतिवार को देशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम के नगर संयोजक रजनीश गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय श्रमायुक्त के समक्ष वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवाएं विभाग, बैंक संघ और बैंक प्रबंधन द्वारा हड़ताल टालने की अपील। बैंक यूनियंस ने मांग रखी थी कि पांच दिवसीय बैंकिंग शुरू करने की दिशा में यदि कोई ठोस और सकारात्मक प्रगति होती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बैंक कर्मचारी और अधिकारी अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल को मजबूर हो रहे हैं।