{"_id":"5eb1c83a8ebc3e902d0a8e9b","slug":"kanpur-ranked-fifth-in-downloading-arogya-setu-app","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने में कानपुर पांचवें स्थान पर, सिर्फ 5.09 लाख लोगों ने किया डाउनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने में कानपुर पांचवें स्थान पर, सिर्फ 5.09 लाख लोगों ने किया डाउनलोड
Wed, 06 May 2020 07:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 06 May 2020 07:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर कोरोना वायरस के खतरों से आगाह करने वाले आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने के मामले में कानपुर नगर प्रदेश में पांचवे स्थान पर है। जबकि मंडल में टॉप पर है। कानपुर नगर की कुल आबादी 57.21 लाख में से 509166 लोग (8.90 प्रतिशत) इस एप को डाउनलोड कर चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक योगेंद्र पाल ने बताया कि आशा बहू, एएनएम अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को इस एप के फायदे बताकर डाउनलोड करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एप डाउनलोड कराने के लिए दिए गए लक्ष्य का भी फायदा हुआ है।
यह एप डाउनलोड करने के मामले में प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर प्रथम स्थान पर है। यहां 31.02 प्रतिशत लोगों ने एप डाउनलोड किया है। 16.67 प्रतिशत के साथ गाजियाबाद दूसरे, 13.83 प्रतिशत के साथ लखनऊ तीसरे व 11.42 प्रतिशत के साथ वाराणसी चौथे स्थान पर है। पूरे प्रदेश में कुल आबादी के सापेक्ष अभी 4.9 प्रतिशत लोगों ने ही यह एप डाउनलोड किया है।
विज्ञापन
कानपुर नगर मंडल में प्रथम
30 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार कानपुर नगर में 5.09 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया है। इसके साथ ही यह जिला मंडल में पहले स्थान पर है। जबकि फर्रुखाबाद दूसरे नंबर पर है। यहां 114879 लोगों ने एप डाउनलोड किया है। 88769 लोगों के साथ इटावा तीसरे, 67025 लोगों के साथ औरैया चौथे, 69177 के साथ कन्नौज पांचवें तथा 67285 लोगों के साथ कानपुर देहात छठे स्थान पर है।

खतरे से करता है सतर्क
आरोग्य सेतु एप घर बैठे कोरोना के खतरे से अलर्ट करता है। अगर कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति आसपास आता है तो एप डाउनलोड करने वाले के मोबाइल से बीप की आवाज भी आती है। यह एप, डाउनलोड करने वालों से पूछी गई जानकारियों के आधार पर बताता है कि उन्हें कोरोना है या नहीं। इससे 500 मीटर से लेकर 10 किलोमीटर क्षेत्र के लोगाें के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलती रहती है।
एप के माध्यम से पता चलता रहता है कि आसपास के इलाकों में कितने लोगों ने स्वत: स्वास्थ्य परीक्षण किया है। और इनमें कितने अस्वस्थ तथा कितने कोरोना संक्रमित हैं। इस एप में कोरोना के रिस्क की कैलकुलेशन कंप्यूटर विज्ञान की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विधि से की जाती है। यह एप 11 भाषाओं में है। इसे एंड्रॉयड या एप्पल दोनों ही प्रकार के उपभोक्ता इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
एप की खासियत
आरोग्य सेतु एप में राज्यवार हेल्प सेंटरों के फोन नंबरों की लिस्ट है। साथ ही इस एप के माध्यम से जाना जा सकता है कि संबंधित व्यक्ति में कोरोना वायरस का खतरा है या नहीं। यह आपकी ट्रैवेल हिस्ट्री पर भी नजर रखेगा। एप डाउनलोड करते समय यह आपके फोन नंबर, ब्लूटूथ तथा लोकेशन का एक्सेस मांगेगा।