{"_id":"68d81d46add07422020b37aa","slug":"kanpur-ramlila-actors-stage-a-procession-to-protest-the-dilapidated-road-2025-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जर्जर सड़क के विरोध में रामलीला के पात्रों ने निकाला जुलूस, हाथों में तख्तियां लेकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जर्जर सड़क के विरोध में रामलीला के पात्रों ने निकाला जुलूस, हाथों में तख्तियां लेकर की नारेबाजी
Sat, 27 Sep 2025 10:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:52 PM IST
सार
रामलीला के पात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। 48 घंटे में सड़क न बनने पर रामलीला का मंचन बंद करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
रामलीला के पात्रों ने निकाला जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्यामनगर मुख्य मार्ग की दुर्दशा के विरोध में शनिवार रात में रामलीला में राम, लक्ष्मण, हनुमान सहित अन्य पात्रों की वेशभूषा में पात्रों, रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और इलाकाई लोगों ने जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए 48 घंटे में सड़क बनवाने की मांग की गई। धमकी दी कि इस अवधि में जर्जर सड़क न बनी तो लीला का मंचन बंद कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल श्री दुर्गा सार्वजनिक रामलीला नवयुवक कमेटी के संरक्षक पूर्व पार्षद राजीव सेतिया और संयोजक गौरव सेतिया ने बताया कि श्यामनगर रामलीला मैदान में 75 वर्षों से लगातार लीला का मंचन हो रहा है। मंचन शुरू होने से पहले कमेटी के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त सुधीर कुमार सहित नगर निगम के कई अधिकारियों को ज्ञापन देकर जर्जर सड़क बनवाने का आग्रह किया था लेकिन अभी तक नगर निगम ने सड़क नहीं बनवाई। इस रामलीला मैदान में चार दिन से लगातार रामलीला का मंचन हो रहा है।
विज्ञापन
रामलीला के पात्रों ने निकाला जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि बीते चार दिनों से रामलीला मैदान से प्रभु श्री राम की झांकी भी निकालनी प्रस्तावित थी लेकिन सड़क की दुर्दशा की वजह से किसी भी दिन झांकी नहीं निकल पाई। इस जर्जर सड़क पर रोजाना वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो रहे हैं पर नगर निगम प्रशासन अपनी आंखें बंद किए हुए हैं। लीला के कलाकारों, पदाधिकारियों से लेकर लीला देखने के लिए आने वालों को भी गड्ढों वाली जर्जर सड़क ने आने-जाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगले 48 घंटे में अगर सड़क का निर्माण कार्य नहीं हुआ तो लीला का मंचन बंद कर दिया जाएगा।
कमेटी के अध्यक्ष हरमोहन सिंह यादव, महामंत्री अजीत सिंह, अजय कटियार, बलदेव यादव ने बताया कि पूरी तरह से सड़क जर्जर होने के कारण तमाम लोगों ने यहां से आना-जाना ही बंद कर दिया है। जो राहगीर हिचकोले खाते हुए निकल रहे हैं तो उन्हें काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। आए दिन ई-रिक्शे पटलते हैं। किसी भी दिन बड़ा हादसा होने की आशंका है। प्रदर्शन में राजकुमार धैर्य सिंह, उदय यादव, हिमांशु यादव, असद कुरैशी, आशीष यादव, संजय यादव, राजकुमार यादव, गिन्नी लाल, राकेश राजपूत, मनीष तिवारी, प्रिंस यादव, विक्रम यादव, गिरीश पांडे, विपिन, हेमंत कुमार, अनुभव, हनी निषाद, शैलेंद्र आदि शामिल रहे।