फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Ramadan moon sighted, Taraweeh prayer begins in mosques

Kanpur: रमजान का दिखा चांद, मस्जिदों में शुरू हुई तरावीह, लोगों ने एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

Thu, 19 Feb 2026 12:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Ramadan moon sighted, Taraweeh prayer begins in mosques
रमजान - फोटो : अमर उजाला
रमजान का चांद बुधवार को नजर आते ही मुस्लिम समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। चांद दिखाई देते ही लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देने लगे। इसके साथ ही हलीम मुस्लिम ग्राउंड में ईशा की नमाज के बाद तरावीह अदा की गई। यहां सातवें रोजे तक तरावीह पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को मगरिब की नमाज के बाद लोग छतों पर चांद देखने के लिए निकले, लेकिन शुरुआत में चांद नहीं दिखा तो मायूस हुए। थोड़ी देर बाद चांद की तस्दीक हुई और मुस्लिम क्षेत्रों में चहल-पहल बढ़ गई। लोग मस्जिदों में इबादत करने पहुंचे। ईशा की नमाज के बाद तरावीह शुरू हुई और मस्जिदें भरी रहीं। घरों में भी महिलाएं और बच्चे नमाज पढ़ते नजर आए। बाजारों में रौनक रही, लोग खजूर, सेंवई और सूतफेनी की खरीदारी करते दिखे। शहरकाजी मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने बताया कि रमजान में ईशा की नमाज के बाद तरावीह होती है, जिसमें कुरानी की तिलावत की जाती है। ये इबादत इंसान की रूहानियत बढ़ाती है और अल्लाह के करीब जाने का जरिया बनती है। नायब शहरकाजी कारी सगीर आलम हबीबी ने कहा कि रमजान का मुख्य उद्देश्य इबादत, संयम, समानता, खिदमत और प्यार है। ये महीना हमें सच्चाई और उस रब के बताए रास्ते पर चलने का तरीका बताता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed