Kanpur: राकेश सचान बोले- सेनानियों के संघर्षों ने हमें दिलाई आजादी…उनके बलिदान को नमन, परिजनों का सम्मान
Kanpur News: नाना राव पार्क में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मंत्री राकेश सचान ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और विजेता छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्वच्छता का संदेश भी दिया।
विस्तार
कानपुर में फूलबाग स्थित नाना राव पार्क में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस जिला प्रशासन की तरफ से पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रगान के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। वहीं प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं का पुरस्कृत किया।
मंत्री राकेश सचान ने सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि इन्हीं के संघर्षों के कारण हमें आज़ादी का अनमोल उपहार मिला। शहीदों के परिजनों के प्रति आभार व्यक्त करते कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
स्वच्छता पर दिया जोर
मंडलायुक्त ने कहा कि जैसे हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, वैसे ही हमें अपने देश को भी स्वच्छ रखना चाहिए। इस मौके पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, सीडीओ दीक्षा जैन, एडीएम सिटी राजेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक चतुर्वेदी, एडीएम खाद्य एवं आपूर्ति आशुतोष दुबे आदि उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित
मंत्री राकेश सचान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन हरिराम गुप्ता, सत्येंद्र सिन्हा, पवन मिश्रा, राजेंद्र अवस्थी, संजीव सचान, विष्णु गुप्ता, आशा मिश्रा, भारती निगम, शिवयोग निषाद, निशा मिश्रा, अशोक दीक्षित, ब्रजेश सैनी, भगवान दास, मीना सिंह और राजेंद्र शुक्ला को तिरंगा पट पहनाकर सम्मानित किया।