फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Rain wreaks havoc tree fell on house electric wires and poles also broke and fell traffic disrupted

Kanpur: बारिश का कहर…घर पर गिरा पेड़़, बिजली के तार-खंभे भी टूटकर गिरे, आवागमन हुआ बाधित

Fri, 11 Jul 2025 10:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Jul 2025 10:31 PM IST
सार

Kanpur News: किदवई नगर थाना क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान एक पेड़ घर पर गिर गया। इसमें बिजली के तार और खंभे भी टूट गए, जबकि मकान मालिक की कार क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Kanpur Rain wreaks havoc tree fell on house electric wires and poles also broke and fell traffic disrupted
तेज बारिश के बाद घर में गिरा पेड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सुबह से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी कड़ी में, किदवई नगर स्थित अलंकार गेस्ट हाउस के पीछे, बाई ब्लॉक में एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर एक मकान के अंदर जा गिरा। पेड़ गिरने से केवल मकान को ही नुकसान नहीं हुआ, बल्कि इसके साथ ही बिजली के तार भी टूट गए।

विज्ञापन

मकान के बगल में लगा बिजली का खंभा भी धराशाई हो गया। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। पेड़ का बड़ा हिस्सा सड़क के बीचों-बीच गिरने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते बंद होने से वाहनों और पैदल यात्रियों को परेशानी हो रही है। हादसे में पेड़ के नीचे आकर घर के अंदर खड़ी एक कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed