फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur railway will create eight bridges in the countryside

कानपुर देहात में रेलवे बनाएगा आठ ओवरब्रिज

Sun, 06 Dec 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 06 Dec 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
Kanpur railway will create eight bridges in the countryside

रूरा, मैथा, सरसौल, घाटमपुर, झींझक, कंचौसी, अमियापुर और भोगनीपुर क्षेत्र में आठ रेल ओवर ब्रिज बनेंगे। इसका प्रस्ताव मंजूर हो चुका है और वर्ष 2018 तक ओवरब्रिजों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के जीएम अरुण सक्सेना ने शनिवार दोपहर अकबरपुर के भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के घर काकादेव में पत्रकारों को यह जानकारी दी। सांसद ने जीएम से अकबरपुर संसदीय क्षेत्र में रेलवे की प्रस्तावित योजनाओं को जल्द पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन


जीएम ने बताया कि कानपुर देहात क्षेत्र में रेलवे का रैक प्वाइंट भी बनाया जाना है। इसके लिए स्थान चिह्नित किया जा रहा है। रैक प्वाइंट (गोदाम) बनने से माल गाड़ियों से सीमेंट, अनाज, नमक आदि सामान वहां उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं से कारोबारी माल को गोदाम तक ले जा सकेंगे। जीएम ने कहा कि ओवरब्रिज बनने से यात्रियों और आम लोगों को काफी सुविधा होगी। ट्रेन का संचालन भी अबाध गति से होगा व ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed