Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Railway taxi facility will be available from Central Station, tender process started

Kanpur: सेंट्रल स्टेशन से मिलेगी रेलवे टैक्सी की सुविधा, टेंडर प्रक्रिया शुरू…बैठक में ये भी लिए गए निर्णय

Wed, 21 May 2025 01:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 May 2025 01:58 PM IST
सार

Kanpur News: रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य जितेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि योजना से टेंपो-ऑटो चालकों की मनमर्जी रुकेगी और यात्रियों को सुगम सफर मिलेगा। इनके संचालन के लिए रेलवे ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Railway taxi facility will be available from Central Station, tender process started
सेंट्रल स्टेशन की ट्रेनों में भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

अब नई दिल्ली स्टेशन की तरह अपने सेंट्रल स्टेशन से भी रेलवे की टैक्सी सुविधा मिल सकेगी। यह सेवा यात्रियों को सेंट्रल स्टेशन के कैंट और सिटी साइड पर मिलेगी। रेलवे टैक्सी का किराया भी कम होगा। इससे टेंपो-ऑटो और ई-रिक्शा की अराजकता पर लगाम लग सकेगी। यह निर्णय दो दिन पहले प्रयागराज में उत्तर-मध्य रेलवे की रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में लिया गया।

विज्ञापन

बैठक मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई थी। सेंट्रल स्टेशन से प्रतिदिन करीब डेढ़ से दो लाख यात्री आवागमन करते हैं। रात में यात्रियों को घरों तक पहुंचने के लिए टेंपो, ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के मनमाने किराये से परेशान होना पड़ता है। साथ ही सुरक्षित ढंग से यात्री घर तक पहुंच सकेंगे क्योंकि इन टैक्सी चालकों के आधार कार्ड का पूरा विवरण रेलवे के पास होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

मंडल के किसी भी स्टेशन में यह सुविधा नहीं
रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य जितेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि योजना से टेंपो-ऑटो चालकों की मनमर्जी रुकेगी और यात्रियों को सुगम सफर मिलेगा। इनके संचालन के लिए रेलवे ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेंट्रल ही नहीं, प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भी रेलवे टैक्सी चलेंगी। अभी तक प्रयागराज मंडल के किसी भी स्टेशन में यह सुविधा नहीं है। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिमांशु शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

किराये की दरें पहले होंगी निर्धारित
जितेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि योजना के तहत सेंट्रल स्टेशन से बर्रा, नौबस्ता, रूमा, रामादेवी, कल्याणपुर, मंधना, आईआईटी, पनकी, बिठूर आदि क्षेत्रों तक जाने के लिए किराये की दरें पहले ही निर्धारित कर दी जाएंगी।

विज्ञापन

ये भी लिए गए निर्णय
बैठक में दक्षिण क्षेत्र के लोगों को जूही खलवा पुल में जलभराव की दिक्कत से बचाने के लिए अनवरगंज स्टेशन तक पैदल पुल बनाने, चंदारी रेलवे स्टेशन में विकास कार्यों कराने का भी भी निर्णय लिया गया। साथ ही गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए सड़क चौड़ीकरण कराने के लिए रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed