{"_id":"669d1ee65860fd476b0d7dfd","slug":"kanpur-purse-looted-from-a-woman-going-to-bank-with-her-husband-who-is-an-air-force-personnel-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: वायुसेना कर्मी पति के साथ बैंक जा रही महिला से पर्स लूट, सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: वायुसेना कर्मी पति के साथ बैंक जा रही महिला से पर्स लूट, सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे
Sun, 21 Jul 2024 08:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 21 Jul 2024 08:19 PM IST
सार
Kanpur News: नौबस्ता थानाक्षेत्र के रामकथा पार्क के पास वायुसेना कर्मी पति के साथ बैंक जा रही महिला से पर्स लूट की घटना सामने आई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर चौबीस घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कानपुर के नौबस्ता में वायुसेना कर्मी पति के साथ बैंक जा रही महिला के हाथ से स्कूटी सवार लुटेरों ने पर्स लूट लिया। लूट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वायुसेना कर्मी का आरोप है कि पुलिस ने सूचना दर्ज करने की बजाय उन्हें टरका दिया। घटना के करीब 24 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
दिल्ली में तैनात वायुसेना कर्मी एसपी त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह पत्नी नीलम के साथ दासू कुआं स्थित ग्रामीण बैंक जा रहे थे। पत्नी हाथ में पर्स लिए थी। रास्ते में रामकथा पार्क के पास लगे ट्रांसफार्मर के नजदीक पहुंचने पर पीछे से मैरून रंग की स्कूटी सवार दो युवक आए। इनमें से पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मार कर पत्नी के हाथों से पर्स छीन लिया और भाग निकले।
विज्ञापन
पर्स में दो हजार रुपये, मोबाइल फोन, आधार कार्ड था। पर्स छीनने की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लुटेरों की तलाश की लेकिन आरोपी नहीं मिले। थाना प्रभारी नौबस्ता संतोष कुमार सिंह बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन