{"_id":"688f6b2b219417850e0bd5a0","slug":"kanpur-protest-by-lying-in-the-water-filled-potholes-of-broken-jarauli-road-2025-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: टूटी जरौली रोड के गड्ढे में भरे पानी में लेटकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: टूटी जरौली रोड के गड्ढे में भरे पानी में लेटकर किया प्रदर्शन
Sun, 03 Aug 2025 08:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 03 Aug 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
गड्ढे में भरे पानी में लेटकर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विश्वबैंक बर्रा निवासी शालू दुबे ने शनिवार को टूटी जरौली रोड के गड्ढे में भरे पानी में लेटकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए जल्द सड़क बनवाने की मांग की। उन्हें देख आसपास से निकल रहे बच्चों ने भी भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान राहगीर उनका वीडियो बनाते रहे।
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड द्वितीय की रामगोपाल चौराहे से जरौली की तरफ जाने वाली जरौली रोड में जगह-जगह गड्ढे हैं। कई जगह 20, 30, 40 मीटर दायरे में गिट्टी तक गायब हो गई है। सड़क पर जलभराव की वजह से गड्ढों का पता नहीं चल पताा है जिसके कारण आए दिन हादसे होते हैं। विश्व बैंक बर्रा आई-ब्लाॅक निवासी शालू ने बताया कि उसकी बेटी अनन्या हीरालाल पटेल इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा-4 की छात्रा है। तीन दिन पहले वह स्कूल से साइकिल से लौटते समय गड्ढे में गिरने से चुटहिल हो गई थी।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड द्वितीय की रामगोपाल चौराहे से जरौली की तरफ जाने वाली जरौली रोड में जगह-जगह गड्ढे हैं। कई जगह 20, 30, 40 मीटर दायरे में गिट्टी तक गायब हो गई है। सड़क पर जलभराव की वजह से गड्ढों का पता नहीं चल पताा है जिसके कारण आए दिन हादसे होते हैं। विश्व बैंक बर्रा आई-ब्लाॅक निवासी शालू ने बताया कि उसकी बेटी अनन्या हीरालाल पटेल इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा-4 की छात्रा है। तीन दिन पहले वह स्कूल से साइकिल से लौटते समय गड्ढे में गिरने से चुटहिल हो गई थी।
विज्ञापन
गड्ढे में भरे पानी में लेटकर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
हीरालाल पटेल इंटरनेशनल स्कूल, विवेकानंद स्कूल, सरदार पटेल इंटर काॅलेज, एक्मे पब्लिक स्कूल, आलब्राइट स्कूल आदि के रोजाना हजारों बच्चे जान जोखिम में डालकर इसी सड़क से आते-जाते हैं। वह काफी समय से पार्षद से लेकर अधिकारियों, विधायक तक से शिकायतें कर चुका है लेकिन सड़क नहीं बनाई गई। बताया कि यहां महाराजपुर और किदवईनगर विधानसभा क्षेत्रों की सीमा है। आरोप है कि इसी वजह से दोनों क्षेत्रों के विधायक भी आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को उन्होंने चटाई, तकिया लाकर टूटी सड़क के गड्ढे में लेटकर प्रदर्शन किया। इधर पार्षद रिचा शुक्ला ने बताया कि उन्होंने एक हफ्ते पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से सड़क को बनवाने का आग्रह किया था। विधानसभा अध्यक्ष ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जल्द सड़क बनवाने के निर्देश दिए हैं। शीलू दुबे कांग्रेस से जुड़े हैं और पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।