फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Protest against India-Bangladesh match begins, report filed against 20 people

Kanpur: भारत-बांग्लादेश मैच का विरोध शुरू, हवन करने पर 10 नामजद समेत 20 पर रिपोर्ट

Mon, 23 Sep 2024 12:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Sep 2024 12:16 AM IST
सार

Kanpur News: ग्रीन पार्क स्टेडियम में अगले हफ्ते से होने वाले भारत-बांग्लादेश मैच का विरोध शुरू हो गया है। मामले में 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Kanpur: Protest against India-Bangladesh match begins, report filed against 20 people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के दौरान कथित तौर पर हुए दंगों के बाद शहर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में अगले हफ्ते से भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले टेस्ट मैच का विरोध शुरू हो गया है। मैच के विरोध में शंखनाद पार्टी (अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्टेडियम के बाहर सद्बुद्धि यज्ञ किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन


कोतवाली के सिविल लाइन चौकी प्रभारी राष्ट्रदीप ने बताया कि शुक्रवार को वह सहकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान ग्रीन पार्क स्टेडियम के गेट नंबर 10 बी के पास सड़क पर रास्ता रोककर शंखनाद पार्टी के राकेश मिश्रा अपने 15 से 20 साथियों के साथ ग्रीन पार्क में होने वाले भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच के विरोध में बीसीसीआई व यूपीसीए की सद्बुद्धि के लिए हवन कर रहे थे। रोके जाने के बावजूद वह लोग नहीं माने जबकि शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बीएनएस की धारा 163 लागू है।
विज्ञापन


इसके तहत किसी भी तरह के आयोजन को पूर्व अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता। साथ ही एक स्थान पर चार या उससे अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। इस पर चौकी प्रभारी ने कोतवाली थाने में राकेश मिश्रा, लिकास, अतुल, मोहिनीश, जयदीप, विकास गुप्ता, प्रशांत धीर, अजय राठौर, आशीष, बृजेश और आठ से दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed