{"_id":"6ab1661c8a78bf83290cdaf1","slug":"kanpur-pro-and-junior-doctor-clash-and-scuffle-late-at-night-at-hallet-hospital-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हैलट में देर रात पीआरओ और जूनियर डॉक्टर भिड़े, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हैलट में देर रात पीआरओ और जूनियर डॉक्टर भिड़े, मारपीट
Mon, 21 Sep 2026 11:02 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
हैलट अस्पताल
- फोटो : सोशल मीडिया
हैलट अस्पताल में रविवार देर रात संदिग्ध युवक को लेकर पीआरओ और जूनियर डॉक्टर के बीच तीखी झड़प और मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर कई जूनियर डॉक्टर मौके पर पहुंच गए। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सोमवार को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझाया जिसके बाद मामला सुलझ गया।
जानकारी के मुताबिक रात में वार्ड-10 में एक संदिग्ध युवक टहल रहा था। इस दौरान पीआरओ और ईएमओ ने उससे वहां घूमने का कारण पूछा लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर पीआरओ उसे चौकी ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद एक जूनियर डॉक्टर वहां पहुंचा और युवक को पुलिस के सुपुर्द करने पर आपत्ति जताते हुए पीआरओ से बहस करने लगा। कहा कि युवक उसके लिए काम करता है। इसी दौरान कई जेआर भी मौके पर जुट गए। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। विवाद रात करीब साढ़े 10 बजे से दो बजे तक चला। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने इसे मामूली कहासुनी बताया और दोनों को समझाने की बात कही।