{"_id":"646a0d175ba6c1ddc5097c3a","slug":"kanpur-priest-commits-suicide-by-hanging-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हाथ से बनी मूर्तियां विसर्जित करने पर पुजारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हाथ से बनी मूर्तियां विसर्जित करने पर पुजारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
Sun, 21 May 2023 05:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 21 May 2023 05:55 PM IST
सार
कानपुर में बंदर बाबा मंदिर के पुजारी ने मंदिर परिसर में फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे ने बताया कि करीब 6 महीने पहले मोहल्ले के कुछ लोगों ने पिता की बनाई हुई मूर्तियों को गंगा में विसर्जित कर नई मूर्तियां स्थापित कर दी थी। इसी के बाद से पिता मानसिक तनाव में रहने लगे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में गोविंदनगर थानाक्षेत्र के दबौली वेस्ट स्थित बंदर बाबा मंदिर के पुजारी राधेश्याम यादव (75) ने मंदिर परिसर में फंदे से लटककर जान दे दी। मंदिर में मिले सुसाइड नोट में उन्होंने तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उनके परिवार में पत्नी सावित्री और बेटे अनिल, गुड्डू, राजू और पप्पू हैं।
विज्ञापन
अनिल ने बताया कि 2019 में पिता ने हाथ से बनाकर मंदिर में मूर्तियां स्थापित की थी। करीब 6 महीने पहले मोहल्ले के कुछ लोगों ने पिता की बनाई हुई मूर्तियों को गंगा में विसर्जित कर नई मूर्तियां स्थापित कर दी थी। इसी के बाद से पिता मानसिक तनाव में रहने लगे थे।
विज्ञापन
शनिवार रात को मंदिर में सोने की बात कहकर निकले थे। रविवार सुबह मां उन्हें बुलाने मंदिर पहुंची। मंदिर का पट खुला था और धोती के सहारे शव मंदिर परिसर में ही लटक रहा था। चौकी प्रभारी दादानगर फैक्ट्री एरिया गीता सिंह ने बताया कि मंदिर से मिले सुसाइड नोट की जांच कराई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन