फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Preparations to deal with traffic jams Birhana Road Govindnagar and Kalyanpur to diverted from tomorrow

Kanpur: धनतेरस-दीपावली पर जाम से निपटने की तैयारी, बिरहाना रोड…गोविंदनगर और कल्याणपुर का कल से डावर्जन

Fri, 17 Oct 2025 01:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Oct 2025 01:39 PM IST
सार

Kanpur News: धनतेरस-दीपावली को देखते हुए कानपुर में 18, 19 और 20 अक्तूबर को बिरहाना रोड, गोविंदनगर और कल्याणपुर समेत कई मुख्य मार्गों पर दोपहर एक बजे से रात 12 बजे तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने जाम से बचने के लिए प्लान जारी किया है और पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की है।

विज्ञापन
Kanpur Preparations to deal with traffic jams Birhana Road Govindnagar and Kalyanpur to diverted from tomorrow
कानपुर ट्रैफिक डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर के बाजारों में धनतेरस और दीपावली की खरीदारी के लिए शनिवार से भीड़ उमड़ेगी। यहां जाम न लगे इसके लिए ट्रैफिक विभाग की ओर से कई जगह डायवर्जन लागू किया जा रहा है। इसके तहत बिरहाना रोड, फूलबाग, हटिया, नयागंज, गोविंदनगर, कल्याणपुर-पनकी रोड में 18, 19 और 20 अक्तूबर को दोपहर एक से रात 12 बजे तक यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इसी के चलते डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार, एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह, एसीपी कलक्टरगंज आशुतोष सिंह, बादशाहीनाका, मूलगंज, कलक्टरगंज थाना प्रभारियों ने गुरुवार को बाजार का निरीक्षण किया। यहां अतिक्रमण हटवाया।

विज्ञापन

यह है डायवर्जन प्लान

  • फूलबाग चौराहे से सराफा बाजार जाने वाले वाहन ही बिरहाना रोड की तरफ जाएंगे। बिरहाना रोड में वाहन खड़े नहीं होंगे।
  • बिरहाना रोड के सराफा बाजार में भीड़-भाड़ व वाहनों का अधिक दबाव होने पर फूलबाग चौराहा से बिरहाना रोड की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
  • घंटाघर चौराहे से वाहन नयागंज और दवा मार्केट होते हुए बिरहाना रोड की तरफ नहीं जाएंगे। उन्हें नरोना चौराहा से फूलबाग चौराहा होकर बिरहाना रोड भेजा जाएगा।
  • नयागंज दवा मार्केट के स्थानीय वाहन जिन्हें सिरकी मोहाल होते हुए बिरहाना रोड की तरफ जाना है, उन्हें सिरकी मोहाल चौकी चौराहा से एक्सप्रेस रोड नरोना के लिए रवाना किया जाएगा।
  • बड़ा चौराहा पर जाम लगने पर मेघदूत तिराहे से दो पहिया के अलावा अन्य वाहन बड़ा चौराहा नहीं जा सकेगें। उन्हें मेघदूत तिराहा से वीआईपी रोड होते हुए भेजा जाएगा।
  • कोतवाली चौराहे से वाहन मूलगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे। उन्हें वाहन क्रिस्टल पार्किंग में खड़े करने पड़ेंगे।
  • रामबाग चौराहे से पीरोड के लिए वाहन नहीं जा सकेंगे। उन्हें रामबाग चौराहे से दाएं मुड़कर ब्रह्मनगर चौराहे से जाने की अनुमति रहेगी।
  • जरीबचौकी चौराहा से वाहन पीरोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। उन्हें टेनरी चौराहा से उनके गंतव्य के लिए भेजा जाएगा।
  • कल्याणपुर क्रॉसिंग से वाहन पनकी की तरफ नहीं जा सकेंगे। उन्हें गूबा गार्डन से बाएं मुड़कर आगे के लिए रवाना किया जाएगा।
  • सीएनजी पेट्रोल पंप से वाहन कल्याणपुर क्रॉसिंग की तरफ नहीं जा सकेंगे। उन्हें पंप से दाएं मुड़कर बगिया क्रॉसिंग से आगे भेजा जाएगा।
  • पनकी नहर से बड़े वाहन कल्याणपुर क्रॉसिंग की तरफ नहीं जा सकेंगे।
  • चावला चौराहा से चार पहिया वाहन गोविंदनगर मार्केट की तरफ नहीं जा पाएंगे।
  • सीटीआई तिराहे से वाहन गोविंदनगर मार्केट की तरफ नहीं जा सकेंगे।
  • भोला डेयरी से वाहन गोविंदनगर मार्केट की तरफ नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था
नानाराव पार्क के अंदर, फूलबाग अंडर ग्राउंड पार्किंग, मल्टी स्टोरी पार्किंग, एलआईसी बिल्डिंग, क्रिस्टल पार्किंग कारसेट चौराहा, न्यू बसंत टाकीज के पीछे सेंट्रल पार्क।

विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर जारी

  • ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340।
  • ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 9305104387।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed