{"_id":"689d78d1984fe7c09e04440e","slug":"kanpur-pregnant-woman-seriously-injured-in-road-accident-ambulance-workers-accused-of-misbehavior-2025-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सड़क हादसे में गर्भवती महिला गंभीर घायल, एंबुलेंस कर्मियों पर अभद्रता का आरोप, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सड़क हादसे में गर्भवती महिला गंभीर घायल, एंबुलेंस कर्मियों पर अभद्रता का आरोप, कार्रवाई की मांग
Thu, 14 Aug 2025 11:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:21 AM IST
सार
Kanpur News: नरवल थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में गर्भवती महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। आरोप है कि मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने घायलों से अभद्रता की। साथ ही, उन्हें अस्पताल ले जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
एम्बुलेंस में बैठे कर्मी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद, एंबुलेंस कर्मियों पर घायलों के साथ अभद्रता करने और उन्हें अस्पताल ले जाने से इनकार करने का गंभीर आरोप लगा है।
विज्ञापन
रायपुर और काछिनखेड़ा गांव के बीच चारा लदी एक बाइक से टकराकर करबिगवां निवासी आशीष, उनकी गर्भवती पत्नी नीतू और गोविंद सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सरसौल स्थित सीएचसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सीएचसी में बैठे परिजन
- फोटो : amar ujala
घायलों के परिजनों ने बताया कि 108 एंबुलेंस को बुलाने पर आए कर्मियों ने अभद्रता की और घायलों को अस्पताल ले जाने से मना कर दिया। काफी मिन्नतें और बहस के बाद एंबुलेंस कर्मी नीतू को जिला अस्पताल ले जाने को तैयार हुए। परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।