{"_id":"69be38f2facf16dc9000d5ca","slug":"kanpur-prayers-for-peace-resound-at-benajhabar-eidgah-dm-extends-eid-greetings-2026-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बेनाझाबर ईदगाह में गूंजी अमन की दुआ, DM ने दी ईद की मुबारकबाद, बोले- सामाजिक समरसता का प्रतीक है पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बेनाझाबर ईदगाह में गूंजी अमन की दुआ, DM ने दी ईद की मुबारकबाद, बोले- सामाजिक समरसता का प्रतीक है पर्व
Sat, 21 Mar 2026 11:51 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:51 AM IST
सार
Kanpur News: कानपुर की मरकजी ईदगाह में शनिवार को ईद की नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नमाजियों को बधाई देते हुए जनपद में सुख और शांति की कामना की।
विज्ञापन
कानपुर में ईद का उल्लास
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बेनाझाबर स्थित मरकजी ईदगाह में ईद-उल-फितर के अवसर पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने एकत्र होकर नमाज अदा की। सुबह से ही ईदगाह परिसर में नमाजियों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्साह व उल्लास का माहौल रहा। नमाज शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
विज्ञापन
नमाज के उपरांत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर उपस्थित लोगों को ईद की मुबारकबाद दी और जनपदवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
विज्ञापन
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी ईद की मुबारकबाद
- फोटो : amar ujala
प्रशासन की ओर से किए गए थे व्यापक इंतजाम
इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और खुशियां साझा कीं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इससे पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।