{"_id":"69b4ef109b268d0fa00e939d","slug":"kanpur-power-crisis-ends-at-gangaghat-railway-station-63-kva-transformer-installed-replacing-the-20-kva-unit-2026-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर बिजली संकट खत्म, 20 की जगह लगा 63 KVA का ट्रांसफार्मर, अब नहीं रहेगा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर बिजली संकट खत्म, 20 की जगह लगा 63 KVA का ट्रांसफार्मर, अब नहीं रहेगा अंधेरा
Sat, 14 Mar 2026 11:11 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:11 AM IST
सार
Kanpur News: गंगाघाट स्टेशन पर लोड बढ़ने के कारण 20 केवीए की जगह 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे स्टेशन के यार्ड, बुकिंग ऑफिस और पार्किंग क्षेत्र में बिजली संकट दूर होगा।
विज्ञापन
गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर बिजली विभाग ने लगाया 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्लागंज में गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर अभी तक 20 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से रेलवे काॅलोनी और प्लेटफार्म की बिजली आपूर्ति की जा रही थी। अन्य भागों में अंधेरा पसरा रहता। इसे देखते हुए बिजली विभाग ने यहां लोड बढ़ाकर 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है।
विज्ञापन
इसे चार्ज कर जल्द ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी जिससे रेलवे स्टेशन पर हर तरफ रोशनी रहेगी। बता दें अभी तक 20 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से सिर्फ रेलवे काॅलोनी, प्लेटफार्म के अलावा स्टेशन के बाहरी क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट ही जलती थी। रेलवे स्टेशन को अमृत भारत रेल स्टेशन योजना के अंतर्गत हाईटेक किया जा रहा है। इस कारण बिजली आपूर्ति की डिमांड भी बढ़ी है।
विज्ञापन
और बढ़ाई जा सकती है ट्रांसफार्मर की क्षमता
शुक्लागंज बिजली सब स्टेशन के एसडीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों की डिमांड पर अब यहां 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को लगाया गया है। इससे निर्माणाधीन यार्ड, बुकिंग कार्यालय, पार्किंग आदि को भी बिजली आपूर्ति की जाएगी। बताया कि निकट भविष्य में यदि रेलवे की ओर से और डिमांड मांगी गई, तो ट्रांसफार्मर की क्षमता और बढ़ाई जा सकती है।