फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Pollution Control Board team from Prayagraj gathered evidence in Purvamir and collected information

Kanpur: प्रयागराज से आई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम, पुरवामीर में जुटाए सबूत, फैक्ट्रियों की जुटाई जानकारी

Wed, 22 Jul 2026 03:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 22 Jul 2026 03:25 PM IST
सार

Kanpur News: प्रयागराज मंडल से आई प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने बुधवार को औंग थाना क्षेत्र और पुरवामीर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को छिवली नदी के पास भारी मात्रा में क्रोमियम युक्त खतरनाक कचरा डंप मिला, जिसके नमूने एकत्र कर लैब भेज दिए गए हैं और दोषियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Pollution Control Board team from Prayagraj gathered evidence in Purvamir and collected information
प्रयागराज प्रदूषण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में प्रयागराज मंडल से पहुंची प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने बुधवार को औंग थाना क्षेत्र की फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी फैक्ट्रियां बंद मिलीं, लेकिन पुरवामीर क्षेत्र में दो स्थानों पर खतरनाक केमिकल डंप किया जाना पाया गया।

विज्ञापन

टीम ने पुरवामीर में छिवली नदी के पास जयनारायण गुप्ता की खाली पड़ी जमीन पर भारी मात्रा में क्रोमियम युक्त कचरा पड़ा देखा। सहायक वैज्ञानिक रज्जन त्रिपाठी ने बताया कि यह कचरा मानव जीवन और पर्यावरण दोनों के लिए बेहद खतरनाक है। टीम ने मौके से नमूने एकत्र कर साक्ष्य के तौर पर फोटो और वीडियो भी लिए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos





खंगाली जाएगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
रज्जन त्रिपाठी ने कहा कि पुरवामीर क्षेत्र में दो जगह केमिकल डाला गया है। यह वाकई गंभीर मामला है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस वाहन से यह जहरीला कचरा लाकर यहां फेंका गया है। प्रदूषण विभाग ने मौके से एकत्र किए गए कचरे के नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।

विज्ञापन

Kanpur Pollution Control Board team from Prayagraj gathered evidence in Purvamir and collected information
प्रयागराज प्रदूषण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई - फोटो : amar ujala

प्रदूषण के संभावित स्रोतों की भी पड़ताल की
अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी में सहायक वैज्ञानिक रज्जन त्रिपाठी के साथ जेई सतीश कुमार सहित चार सदस्यीय टीम शामिल रही। टीम ने पूरे क्षेत्र का बारीकी से मुआयना कर प्रदूषण के संभावित स्रोतों की भी पड़ताल की। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed