फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur polluted water is being openly released into the Ganga officer said we will start work with new company

Kanpur: अब तो आंखें खोलिए…खुलेआम नाले से गंगा में बहा रहे दूषित पानी, अफसर बोले- नई कंपनी से शुरू कराएंगे काम

Fri, 02 May 2025 12:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 May 2025 12:09 PM IST
सार

Kanpur News: नगर निगम और टेनरी संचालक इसके लिए धन देते थे, पर करोड़ों रुपये बकाया और अनुबंध खत्म होने के बाद गंगा इंफ्राबिल्ट ने काम बंद कर दिया। नई कंपनी का चयन कर काम शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur polluted water is being openly released into the Ganga officer said we will start work with new company
चोर नाले से गंगा में जाता सीवर का पानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सरकार की कोशिशों के बाद भी दूषित पानी गंगा में जाना बंद नहीं हो रहा है। जाजमऊ स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से 24 घंटे से दूषित पानी ओवरफ्लो होकर गंगा में जा रहा है। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एसटीपी का 36 एमएलडी प्लांट अचानक बंद हो गया। पीछे से लगातार दूषित पानी आ रहा था। इसमें टेनरियों का भी कुछ वेस्ट शामिल होने की आशंका है।

विज्ञापन

इस गंदे पानी को 130 एमएलडी के प्लांट में भेजा जाने लगा। एकदम से दबाव पड़ने पर प्लांट की टीएसटी और एफएसटी ओवरफ्लो हो गई। इस पर दूषित पानी बिना शोधित हुए ही चोर नाले के माध्यम से सीधे गंगा में जा रहा है। गुरुवार को भी यही स्थिति रही। गुरुवार रात तक 24 घंटे से ज्यादा हो चुके थे और प्लांट बंद था। इस वजह से अब तक करीब 150 मिलियन लीटर गंदा पानी सीधे गंगा में गया।

विज्ञापन

Kanpur polluted water is being openly released into the Ganga officer said we will start work with new company
गंगा में जाता सीवर का पानी - फोटो : amar ujala

टीम पहुंची सर्वे करने
अमर उजाला की खबर के बाद जल निगम की टीम सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में सर्वे करने पहुंची। टीम ने प्लांट का बारीकी से निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है, जिसके बाद शुक्रवार को एक और टीम आकर जांच करेगी।

Kanpur polluted water is being openly released into the Ganga officer said we will start work with new company
गंगा में जाता सीवर का पानी - फोटो : अमर उजाला

एसटीपी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों का संचालन और रखरखाव जल निगम केआरएमपीएल से कराता है। इसी परिसर में स्थित 36 एमएलडी प्लांट में पहले टेनरी वेस्ट भी आता था, जिसका संचालन गंगा इंफ्राबिल्ट कंपनी करती थी। नगर निगम और टेनरी संचालक इसके लिए धन देते थे, पर करोड़ों रुपये बकाया और अनुबंध खत्म होने के बाद गंगा इंफ्राबिल्ट ने काम बंद कर दिया। नई कंपनी का चयन कर काम शुरू कराया जाएगा। जांच करने गए थे, इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है।  -अजीत कुमार सुमन, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed