फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Police will keep an eye on the rioters, the riot will continue till 2 o'clock

Kanpur: हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर, दो बजे तक चलेगा रंग, अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी

Thu, 13 Mar 2025 10:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Mar 2025 10:07 PM IST
सार

Kanpur News: संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। पुलिस गश्त करेगी। चारों जोन में चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Kanpur: Police will keep an eye on the rioters, the riot will continue till 2 o'clock
गश्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर शुक्रवार को कमिश्नरी पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी। हुड़दंग करने वालों और माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। दोपहर दो बजे तक रंग खेला जाएगा। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों को जोनवार अति संवेदनशील, संवेदनशील और सामान्य श्रेणी में विभाजित किया गया है। अति संवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


अपर पुलिस आयुक्त हरीश चंदर ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात रहेगी। होलिका दहन की पूर्व संध्या पर ड्रोन से निगरानी कराई गई। शुक्रवार की सुबह रंग शुरू होने के दौरान भी ड्रोन से निगरानी होगी। गुरुवार को पुलिस ने बाइक से रूट मार्च भी किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जबरियां किसी को रंग न लगाएं। परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लाउडस्पीकर की आवाज मानक के अनुरूप रखें।
विज्ञापन


इस तरह रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
- पूर्वी जोन में 19 अतिसंवेदनशील, 59 संवेदनशील क्षेत्र हैं। यहां 627 सामान्य होलिकाएं रखी गई हैं। यहां सुरक्षा में 16 निरीक्षक, 278 उपनिरीक्षक, 415 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 50 महिला कांस्टेबल, तीन क्यूआरटी, 114 होमगार्ड व 1.5 प्लाटून पीएसी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पश्चिम जोन में 52 अतिसंवेदनशील, 110 संवेदनशील क्षेत्र हैं। यहां होलिकाओं की संख्या 888 हैं। यहां सुरक्षा में 12 निरीक्षक, 275 उपनिरीक्षक, 315 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 25 महिला कांस्टेबल, 10 क्यूआरटी, 60 होमगार्ड व 1.5 प्लाटून पीएसी बल तैनात रहेगा।
- दक्षिण जोन में आठ अतिसंवेदनशील, 55 संवेदनशील क्षेत्र हैं। यहां 1159 होलिकाओं की संख्या है। सुरक्षा में 15 निरीक्षक, 354 उपनिरीक्षक, 412 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 30 महिला कांस्टेबल, आठ क्यूआरटी, 120 होमगार्ड व 1.5 प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी।
- सेंट्रल जोन में 37 अतिसंवेदनशील, 61 संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। यहां 469 होलिकाओं की संख्या है। सुरक्षा में 20 निरीक्षक, 210 उपनिरीक्षक, 220 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 40 महिला कांस्टेबल, छह क्यूआरटी, 70 होमगार्ड व एक कंपनी पीएसी तैनात रहेगी।

Kanpur: Police will keep an eye on the rioters, the riot will continue till 2 o'clock
गश्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसेगा शिकंजा
शराब पीकर बाइक से हुड़दंग काटने वालों के खिलाफ प्रमुख चौराहों पर पुलिस मुस्तैद रहेगी, जो ब्रीथ एनालाइजर से चेक करेगी। डीसीपी यातायात रवींद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को ड्रंक एंड ड्राइव अभियान रात नौ से 11 बजे तक चलाया गया था। इस दौरान 47 लोगों का चालान किया गया। गुरुवार की रात भी आठ से 10 बजे तक अभियान चलेगा। इसके लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर छह यातायात निरीक्षक, 75 यातायात उपनिरीक्षक, 160 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 15 महिला कांस्टेबल और 90 होमगार्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed