फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Police will keep an eye on 400 more intersections will be connected to ICCC via WiFi tender on 28th

Kanpur: 400 और चौराहों-तिराहों पर रहेगी पुलिस की नजर, वाईफाई के माध्यम से ICCC से जुड़ेंगे, 28 को टेंडर

Tue, 24 Jun 2025 11:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 Jun 2025 11:37 AM IST
सार

Kanpur News: शहर के सभी 400 चौराहों, तिराहों पर नाइट विजन फिक्स कैमरे लग गए हैं। पहले चरण में 200 चौराहों, तिराहों को वाईफाई के माध्यम से आईसीसीसी से जोड़ा जाएगा। जल्द ही शेष 200 चौराहों, तिराहों को भी आईसीसीसी से जोड़ने के लिए वाईफाई कनेक्शन के टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Kanpur Police will keep an eye on 400 more intersections will be connected to ICCC via WiFi tender on 28th
जीटी रोड नजीराबाद क्रासिंग चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मुख्यमंत्री के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के निर्देशों के मद्देनजर शहर के 400 और चौराहों, तिराहों पर 1500 कैमरे लगवाए गए हैं। इनमें से 200 चौराहों, तिराहों पर लगे कैमरों को वाईफाई के माध्यम से इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से जोड़ने के लिए ई-टेंडर 28 जून तक नगर निगम में पड़ेंगे। जल्द ही बाकी चौराहों, तिराहों को भी आईसीसीसी से जोड़ने के लिए टेंडर कराने के लिए सोमवार को तैयारियां शुरू की गईं।

विज्ञापन

इन सभी फिक्स कैमरों से रात में भी नजर रखी जा सकेगी। 150 प्रमुख चौराहों पर पहले से ही आईसीसीसी के माध्यम से यातायात नियंत्रित करने से लेकर अपराधियों पर नजर रखी जा रही है। सेफ सिटी के ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस कमिश्नर ने डॉक्टरों, उद्यमियों, संस्थानों, व्यापारियों, एनजीओ आदि से बात कर उन्हें ब्रांड एंबेस्डर बनाया और उन्हीं से 400 चौराहों, तिराहों को सुंदर बनवाने के साथ ही नाइट विजन युक्त फिक्स कैमरे भी लगवाए।

विज्ञापन

चौराहों-तिराहों को दो चरणों में आईसीसीसी से जोड़ा जाएगा
चौराहों पर चार-चार और तिराहों पर तीन-तीन कैमरे लगवाए गए। इनसे लगभग पूरा शहर कैमरों की निगरानी में आ गया है। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने इन सभी कैमरों को नगर निगम मुख्यालय में बने आईसीसीसी से जोड़ने के लिए वाईफाई और बिजली कनेक्शन का जिम्मा उठाया। तय हुआ कि इन चौराहों, तिराहों को दो चरणों में आईसीसीसी से जोड़ा जाएगा।

कम लागत में कार्य करने का कोटेशन देने वाली कंपनी को मिलेगा ठेका
पहले चरण में 200 चौराहों, तिराहों को जोड़ने के लिए ई-टेंडर जारी कर दिए हैं। टेंडर डालने की अंतिम तिथि 28 जून है। पहले टेक्निकल बिड खुलेगी और इसमें सफल होने वाली कंपनियों की फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। इसके बाद सबसे कम लागत में यह कार्य करने का कोटेशन देने वाली कंपनी को ठेका दिया जाएगा। यह प्रक्रिया जुलाई में पूरी कर अगस्त से इनकी आईसीसीसी से कनेक्टिविटी करने की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन

इन चौराहों, तिराहों पर लगे नाइटविजन फिक्स कैमरे
देवकी चौराहा काकादेव, गीतानगर क्रासिंग, गोपाला टावर, पांडुनगर चौराहा, कमलानगर (नजीराबाद थाना) चौराहा, बंबा रोड गुमटी, परमट कॉरिडोर पार्किंग, शीतला माता मंदिर झाड़ी बाबा पड़ाव, नमक मंडी चौराहा, हालसी रोड, रूमा चौराहा, शनिदेव मंदिर चौराहा, फीलखाना, सीओडी पुल, दारोगा चौराहा बर्रा, रतनलालनगर गुरुद्वारा, पीला पुल गोविंदनगर आदि।

सभी 400 चौराहों, तिराहों पर नाइट विजन फिक्स कैमरे लग गए हैं। पहले चरण में 200 चौराहों, तिराहों को वाईफाई के माध्यम से आईसीसीसी से जोड़ा जाएगा। जल्द ही शेष 200 चौराहों, तिराहों को भी आईसीसीसी से जोड़ने के लिए वाईफाई कनेक्शन के टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इन चौराहों, तिराहों पर लगे 1500 फिक्स नाइट विजन कैमरे हैं। इनसे रात में भी नजर रखी जा सकेगी।  -राहुल सब्बरवाल, आईटी प्रभारी, कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे 200 चौराहों को वाईफाई के माध्यम से आईसीसीसी से जोड़ने के लिए 28 जून तक ई-टेंडर पड़ेंगे। इसके बाद इनकी जांच कर इस कार्य का ठेका दिया जाएगा। जल्द से जल्द इन कैमरों के माध्यम से यातायात के साथ ही अपराधियों पर नजर रखने की कोशिश की जा रही है।  -चित्रांशु गौतम, नोडल अधिकारी, ऑपरेशन त्रिनेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed