फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Police was criticized in the High Court, the police also found the stolen bicycle, the accused was also

वाह भाई वाह: हाईकोर्ट में किरकिरी! चोरी गई साइकिल भी खोज लाई पुलिस, 24 घंटे के भीतर आरोपी भी गिरफ्तार

Sat, 09 Dec 2023 01:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Dec 2023 01:46 PM IST
सार

Kanpur Crime: अपराध का आंकड़ा कम करने के लिए आमतौर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करती है। इधर तीन दिन में इतना बदलाव हुआ कि पुलिस ने बाइक चोरी की 22 रिपोर्ट दर्ज कीं। साइकिल चोरी की साल की पहली रिपोर्ट दर्ज हुई।

विज्ञापन
Kanpur Police was criticized in the High Court, the police also found the stolen bicycle, the accused was also
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आमतौर पर बाइक, मोबाइल, पर्स चोरी जैसी घटनाओं की रिपोर्ट भी दर्ज करने में आनाकानी करने वाली पुलिस चोरी हुई साइकिल तक खोज लाई। बाकायदा चोरी की रिपोर्ट दर्ज की और 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर साइकिल बरामद कर ली।

विज्ञापन

कमिश्नरी पुलिस की कार्यशैली में यह परिवर्तन गुरुवार को हाईकोर्ट में हुई किरकिरी के बाद आया है। दरअसल, कार चोरी के मामले में कोर्ट के आदेश पर भी रिपोर्ट न दर्ज करने पर हाईकोर्ट ने गुरुवार को पुलिस कमिश्नर को तलब कर लिया था। इसके बाद थानेदारों और वरिष्ठ अधिकारियों के लिए आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन

इसमें कहा गया कि कोर्ट के आदेश के जितने भी मामले हैं, सभी में रिपोर्ट दर्ज की जाए। इससे पहले बुधवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में उर्सला अस्पताल के पास से एक युवक की रेंजर साइकिल चोरी हो गई थी। पीड़ित ने उसी दिन कोतवाली थाने में तहरीर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर साइकिल बरामद कर ली
चूंकि कमिश्नरी पुलिस में चर्चा आम हो गई थी कि कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज न होने पर पुलिस कमिश्नर को हाईकोर्ट ने तलब किया है। इसके चलते कोतवाली पुलिस ने साइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर साइकिल बरामद कर ली। आरोपी बजरिया थाना क्षेत्र के सीसामऊ बड़ा चौराहा निवासी हिमांशू ठाकुर है।

तीन दिन में बाइक चोरी की 22 रिपोर्ट, साइकिल चोरी की साल की पहली
अपराध का आंकड़ा कम करने के लिए आमतौर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करती है। इधर तीन दिन में इतना बदलाव हुआ कि पुलिस ने बाइक चोरी की 22 रिपोर्ट दर्ज कीं। साइकिल चोरी की साल की पहली रिपोर्ट दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed