{"_id":"68762f880911d2e1a004f04b","slug":"kanpur-police-vehicle-became-a-victim-of-corruption-prv-got-stuck-in-a-pit-got-out-with-the-help-of-people-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नगर निगम के भ्रष्टाचार का शिकार हुई पुलिस की गाड़ी, गड्ढे में फंसी PRV…लोगों की मदद से बाहर निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नगर निगम के भ्रष्टाचार का शिकार हुई पुलिस की गाड़ी, गड्ढे में फंसी PRV…लोगों की मदद से बाहर निकली
Tue, 15 Jul 2025 04:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 15 Jul 2025 04:09 PM IST
सार
Kanpur News: जाजमऊ के सरैयां चौराहे के पास पुलिस की पीआरवी जीप गड्ढे में फंस गई। इस दौरान जीप में बैठे पुलिसकर्मी बाहर निकल आए और स्थानीय लोगों की मदद से जीप को गड्ढे से बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन
गड्ढे में फंसी पीआरवी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर शहर में सड़कों की बदहाली और नगर निगम के कथित भ्रष्टाचार का खामियाजा अब पुलिस को भी भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार दोपहर कानपुर के जाजमऊ स्थित सरैयां चौराहे के पास एक पुलिस पीआरवी की गाड़ी सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे में फंस गई। यह घटना तब हुई जब पुलिस की टीम किसी सूचना पर जा रही थी।
विज्ञापन
जीप के गड्ढे में फंसने के बाद उसमें सवार पुलिसकर्मी तुरंत बाहर निकले, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से जीप को गड्ढे से बाहर निकलवाया गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी को चोट नहीं आई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पहली बारिश में ही धंस गई थी रोड
यह उल्लेखनीय है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर जाजमऊ की सरैयां रोड पहली बारिश में ही धंस गई थी, जिसकी मरम्मत का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले, इसी जगह पर नगर निगम का एक ट्रैक्टर भी सड़क में धंसे गड्ढे में फंस गया था, जिसे निकालने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा था।
विज्ञापन