{"_id":"5eda707f83c1ea004532bd55","slug":"kanpur-police-tightened-the-scope-in-hotspot-shivnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: हॉटस्पॉट में घरों के बाहर टहल रहे लोग, पुलिस ने सख्ती के साथ बढ़ाया दायरा, मिल चुके हैं 41 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: हॉटस्पॉट में घरों के बाहर टहल रहे लोग, पुलिस ने सख्ती के साथ बढ़ाया दायरा, मिल चुके हैं 41 मरीज
Fri, 05 Jun 2020 10:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
हॉटस्पॉट इलाकों में निकल रहे मरीज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर साउथ के हॉटस्पॉट शिवनगर बस्ती के दोनों छोर पर शुक्रवार को पुलिस ने सख्ती की। ऐसे में बस्ती में रहने वाले लोग अपने घरों के बाहर ही टहलकर वक्त काटते रहे। यह लापरवाही कहीं यहां की संक्रमण चेन को और न बढ़ा दे। शुक्रवार तक बस्ती से 41 संक्रमित मिल चुके थे।
शिवनगर बस्ती में पुलिस लगातार एनाउंसमेंट कर लोगों को घरों में रहने को कह रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण से बचाव के लिए जो सलाह लोगों को दी गई उस पर शुक्रवार को पानी फिरता नजर आया। आम दिनों की तरह ही सील इलाके में एक दूसरे के घर में लोगों का आना-जाना जारी रहा।

यहां पुलिस को देख लोग घरों में दुबक गए और पुलिस के जाते ही ताकने-झांकने में जुट गए। बता दें कि गुरुवार को सील इलाके के एक छोर में पुलिस की गैरमौजूदगी के चलते यहां के लोगों का आना-जाना जारी रहा था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। शुक्रवार को यहां के दूसरे छोर पर पुलिस तैनात कर दी गई। हालांकि, सील इलाके के अंदर जाने में सिपाही भी कतराते नजर आए।
आईजी ने जाना बस्ती का हाल
आईजी मोहित अग्रवाल बस्ती का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बस्ती के लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए क्षेत्र की कुछ दुकानों को खुलवा कर होम डिलीवरी के निर्देश दिए। कहा कि हॉटस्पॉट से किसी के भी बाहर आने या अंदर जाने पर पूरी तरह से रोक है। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसपी साउथ अर्पणा गुप्ता और बर्रा थाना प्रभारी भी मौजूद थे।
हॉटस्पॉट में अब 200 परिवार
आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि शिवनगर बस्ती में संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में अब हॉटस्पॉट के दायरे में 200 परिवारों को रखा गया है। पहले सिर्फ 40 परिवारों यानी 500 लोगों की आबादी को ही रखा गया था। लोगों को घरों में ही रहने के लिए कहा गया है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।